एमटीएनएल ने 319 रुपये में पेश किया नया प्लान, हर दिन मिलेगा 2 जीबी डेटा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मार्च 2017 11:38 IST
सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल ने एक अप्रैल से अपने 319 रुपये के नए प्लान का ऐलान किया है। इस प्लान के तहत यूज़र को हर दिन दो जीबी 3जी डेटा और एमटीएनएल टू एमटीएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी 31वीं सालगिरह पर वह दिल्ली और मुंबई में अपने ग्राहकों को वह यह सौगात दे रही है। कंपनी ने कहा कि 319 रुपये का प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आएगा।

कंपनी की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि यह प्रमोशनल ऑफर 90 दिनों के लिए मान्‍य है। एमटीएनएल यूज़र रोजाना अन्‍य नेटवर्क पर 25 मिनट तक फ्री कॉल कर सकेंगे, लेकिन उसके बाद उन्‍हें एक मिनट के लिए 25 पैसे चुकाने होंगे।

बता दें कि रिलायंस जियो के टेलीकॉम इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से प्राइस वॉर शुरू हो गया है। जियो की मुफ्त सेवाएं 31 मार्च को खत्म हो रही हैं। जबकि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए भी शुक्रवार को आखिरी तारीख है। 99 रुपये का शुल्क चुकाकर ग्राहक एक साल के लिए कंपनी के जियो प्राइम प्लान का फायदा ले सकते हैं।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MTNL, 319 rupee plan, RELIANCE JIO, JIO PRIME

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.