• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • MTNL ने लॉन्च किया 399 रुपये का प्रीपेड प्लान, 1,298 रुपये व 1,499 रुपये पैक की भी हुई दोबारा एंट्री

MTNL ने लॉन्च किया 399 रुपये का प्रीपेड प्लान, 1,298 रुपये व 1,499 रुपये पैक की भी हुई दोबारा एंट्री

MTNL मुंबई के होम पेज पर 399 रुपये का नया प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 1 जीबी के साथ लिस्ट है, लेकिन जब आप इस प्लान पर क्लिक करेंगे तो टैरिफ पेज़ पर प्रतिदिन केवल 500MB डेटा बेनेफिट दिया गया है।

MTNL ने लॉन्च किया 399 रुपये का प्रीपेड प्लान, 1,298 रुपये व 1,499 रुपये पैक की भी हुई दोबारा एंट्री

399 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिन है

ख़ास बातें
  • MTNL के 1499 रुपये के प्रीपेड प्लान में मिलेगी डेटा, कॉलिंग व एसएमएस सुवि
  • तीनों ही प्लान केवल मुंबई सर्कल के लिए ही है उपलब्ध
  • एमटीएनएल के 399 रुपये के प्रीपेड प्लान में मिलेगा प्रतिदिन 500MB डेटा
विज्ञापन
राज्य के स्वामित्व वाली टेलीकॉम निगम लिमिटेड (MTNL) ने नया 399 रुपये का प्रीपेड प्लान मुंबई सर्कल में लॉन्च किया है, जो कि 28 दिन की वैधता के साथ आया है। इस कॉम्बो प्लान में टॉक-टाइम बेनेफिट के साथ डेटा बेनेफिट और 100 SMS की सुविधा प्रतिदिन प्राप्त होती है। इसके अलावा टेलीकॉम ऑपरेटर ने 1,298 रुपये व 1,499 रुपये के प्रीपेड प्लान को भी दोबारा मुंबई सर्कल में पेश किया है। यह दोनों ही प्लान पहले प्रमोशनल बेसिस पर लॉन्च किए गए थे, जो कि केवल जुलाई तक ही वैध थे। लेकिन अब एक बार फिर इन पैक को 90 दिन की  वैधता के साथ लेकर आया गया है।

MTNL के 399 रुपये के नए प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 500MB डेटा और होम व नेशनल रोमिंग नेटवर्क पर ट्रूली अनलिमिटेड फ्री कॉल प्राप्त होती है। जैसे कि हमने बताया इस प्लान में सब्सक्राइबर को फ्री SMS की भी सुविधा मिलेगी, जिसमें वह रोज़ाना 100 SMS का लाभ उठा सकेंगे। 399 रुपये के प्रीपेड प्लान ऑफर की वैधता केवल 28 दिन की ही है। एमटीएनएल मुंबई के होम पेज पर इस नए प्लान को लिस्ट किया गया है, जिसमें लिखा है कि एमटीएनएल मुंबई ने प्रतिदिन 1 जीबी के साथ नया STV 399 लॉन्च किया है, जिसमें ट्रूली अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल व 100 एसएमएस शामिल हैं। हालांकि, जब आप इस प्लान पर क्लिक करेंगे, तो टैरिफ पेज पर प्रतिदिन 500MB डेटा बेनेफिट लिस्ट किया गया है। इस नए प्लान की सबसे पहले जानकारी OnlyTech द्वारा दी गई है।

399 रुपये के नए प्रीपेड प्लान के अलावा, कंपनी ने एमटीएनएल मुंबई सर्कल में दो 1,298 रुपये और 1,499 रुपये के प्रीपेड प्लान को भी दोबारा पेश किया है। इसका ऐलान भी MTNL मुंबई होमपेज द्वारा किया गया है, जिसमें नोटिस दिया गया है कि डेटा STV 1298 और STV 1499 सीमित अवधि के लिए पेश किया गया है। यह पैक प्रमोशनल बेसिस पर लाइव किए गए हैं, जो कि 11 नवंबर 2020 तक वैध होंगे।

बेनेफिट्स की बात करें, तो 1,499 रुपये प्रीपेड प्लान में आपको रोज़ाना 2 जीबी डेटा के साथ-साथ होम नेटवर्क और MTNL दिल्ली नेटवर्क पर फ्री वॉयस कॉलिंग बेनेफिट प्राप्त होता है। एमटीएनएल ने जानकारी दी कि एमटीएनएल दिल्ली के अलावा अन्य रोमिंग में स्टैंडर्ड रोमिंग चार्ज लागू किए जाएंगे। इस प्लान में बी आपपको प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा 365 दिन की वैधता के साथ मिलेंगे। कंपनी ने यह भी बताया की डेटा एफयूपी की दैनिक लिमिट खत्म होने के बाद, प्रति 10KB 3 पैसे चार्ज किए जाएंगे।

वहीं, दूसरी ओर 1,298 रुपये के प्रीपेड प्लान में आपको रोज़ाना 2 जीबी डेटा मिलता है, इस प्लान की वैधता 270 दिन की है। इस प्लान में आपको केवल डेटा बेनेफिट ही प्राप्त होगा, इसमें बाकि टॉक-टाइम व एसएमएस सुविधा शामिल नहीं है। इस पैक को एक्टिवेट कराने के लिए मुंबई सब्सक्राइबर्स को “SUB RCH1298” लिखकर 444 पर भेजना है। दोनों पैक को दोबारा पेश करने की जानकारी भी सबसे पहले OnlyTech द्वारा ही दी गई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  2. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  7. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  9. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  10. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »