Jio ने इस सेगमेंट में खत्‍म की BSNL की 20 साल पुरानी बादशाहत

मोबाइल सेगमेंट में जियो की ग्रोथ जारी है। कंपनी ने 20 लाख 19 हजार 362 कस्‍टमर बढ़ाए हैं। कंपनी के कुल सब्‍सक्राइबर 42 करोड़ 8 लाख हो गए हैं।

Jio ने इस सेगमेंट में खत्‍म की BSNL की 20 साल पुरानी बादशाहत

देश में फिक्स्ड लाइन कनेक्शन नवंबर में बढ़कर 23.55 मिलियन हो गए, जो अक्टूबर में 23.32 मिलियन थे।

ख़ास बातें
  • नवंबर के आखिर में देश में कुल वायरलैस यूजर 1,167.5 मिलियन थे
  • देश में फिक्स्ड लाइन कनेक्शन नवंबर में बढ़कर 23.55 मिलियन हो गए हैं
  • देश में ब्रॉडबैंड कस्‍टमर्स की संख्या नवंबर में बढ़कर 801.6 मिलियन हो गई
विज्ञापन
देश में टेलिकॉम सब्‍सक्राइबर्स की संख्या नवंबर के आखिर में मामूली बढ़त के साथ 1,191.05 मिलियन हो गई है। रिलायंस जियो (Jio) और भारती एयरटेल (Airtel) ने ग्राहक बढ़ाए हैं। फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कस्‍टमर के मामले में जियो ने बीएसएनएल (BSNL) को पछाड़ दिया है। 4.34 मिलियन कस्‍टमर्स के साथ जियो इस सेगमेंट को भी लीड कर रही है। गौरतलब है कि बीएसएनल 20 साल से इस सेगमेंट में दबदबा बनाए हुए थी। 

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर के आखिर में देश में कुल वायरलैस यूजर 1,167.5 मिलियन थे। इस महीने मोबाइल और फिक्स्ड लाइन कनेक्शन दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मोबाइल सेगमेंट में जियो की ग्रोथ जारी है। कंपनी ने 20 लाख 19 हजार 362 कस्‍टमर बढ़ाए हैं। कंपनी के कुल सब्‍सक्राइबर 42 करोड़ 8 लाख हो गए हैं। एयरटेल ने 13 लाख 18 हजार 251 नए मोबाइल ग्राहकों को जोड़ा है। वोडाफोन आइडिया  (VIL) लगातार अपने सब्‍सक्राइबर खो रही है। नवंबर में कंपनी ने 18 लाख 97 हजार 50 कस्‍टमर गंवा दिए। कंपनी के अब 26 करोड़ से ज्‍यादा ग्राहक है। दूसरी ओर, BSNL और MTNL नवंबर में भी कस्‍टमर जुटाने में नाकाम रहीं। बीएसएनएल ने 2 लाख 40 हजार 62 मोबाइल कस्‍टमर्स गंवा दिए, जबक‍ि एमटीएनएल को भी 4,318 कनेक्‍शंस का नुकसान झेलना पड़ा। 

देश में फिक्स्ड लाइन कनेक्शन नवंबर में बढ़कर 23.55 मिलियन हो गए, जो अक्टूबर में 23.32 मिलियन थे। जियो और एयरटेल इस रेस में सबसे आगे हैं। 

जियो ने 2 लाख 7 हजार 114, एयरटेल ने 1 लाख 30 हजार 902 और क्वाड्रंट (Quadrant) ने 8 हजार 287 नए फिक्स्ड लाइन ग्राहक जोड़े। वहीं, इस सेगमेंट में प्रमुख प्‍लेयर बीएसएनएल ने नवंबर में 77 हजार 434 ग्राहक गंवा दिए। इसके अलावा, VIL ने 38 हजार 83 फिक्स्ड लाइन ग्राहक, रिलायंस कम्युनिकेशंस 2373 कस्‍टमर, टाटा टेलीसर्विसेज ने 2019 कस्‍टमर और MTNL ने 1828 कस्‍टमर्स गंवा दिए। 

देश में ब्रॉडबैंड कस्‍टमर्स की संख्या नवंबर में बढ़कर 801.6 मिलियन हो गई। यह अक्टूबर में 798.95 मिलियन थी। जियो इस सेगमेंट में लीडर बना हुआ है। कंपनी का फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड कस्‍टमर बेस अक्टूबर में 41 लाख 6 हजार से बढ़कर 43 लाख 4 हजार हो गया। वहीं, बीएसएनएल का कस्‍टमर बेस 42 लाख पर पहुंच गया, जो 47 लाख से ज्‍यादा था। एयरटेल का कस्‍टमर बेस 40 से उपर बना हुआ है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Airtel, BSNL, Trai data, TRAI, MTNL
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »