MTNL Delhi ने लॉन्च किया 333 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा 100 जीबी डेटा

MTNL Delhi ने अपनी वेबसाइट पर ब्रॉडबैंड प्लान के लिए तीन नए स्पीड बूस्टर ऑफर भी पेश किए हैं। यह यूज़र्स के लिए टॉप-अप रीचार्ज की तरह काम करते हैं, जो वैध अवधि के दौरान हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है।

MTNL Delhi ने लॉन्च किया 333 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा 100 जीबी डेटा

MTNL का यह प्लान 90 दिनों के प्रमोशनल बेसिस पर उपलब्ध

ख़ास बातें
  • MTNL Delhi के इस नए प्लान की शुरुआत 8 जुलाई से
  • इस प्लान में दूसरे नेटवर्क पर मिलती है 100 मिनट मुफ्त कॉल
  • इस ब्रॉडबैंड प्लान की डाउनलोड स्पीड 8Mbps है
विज्ञापन
MTNL Delhi ने एक नया 333 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है, जो सीमित अवधि के लिए ही उपलब्ध होगा। इस प्लान का नाम ULD-333 Combo रखा गया है। नया ब्रॉडबैंड प्लान प्रमोशनल स्तर पर पेश किया गया है जो केवल 90 दिनों के लिए ही उपलब्ध रहेगा। वहीं, इस प्लान का लाभ केवल दिल्लीवासी ही उठा सकते हैं, जिसकी शुरुआत 8 जुलाई से हो गई है। प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो इससें आपको 100 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ MTNL नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। प्लान की वैधता एक महीने की है, हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि यह प्लान केवल नए सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है। इस प्लान की डाउनलोड FUP स्पीड 8Mbps है।

जैसा कि हमने बताया, यह नया ULD-333 Combo ब्रॉडबैंड प्लान केवल MTNL Delhi सब्सक्राइबर्स के लिए ही घोषित किया गया है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने इस नए प्लान को अपनी वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। लिस्टिंग के अनुसार, यह प्लान 90 दिनों तक प्रमोशनल बेसिस पर लाया गया है, जिसकी शुरुआत 8 जुलाई से होगी। इस प्लान में आपको एमटीएनएल नेटवर्क (दिल्ली-मुबंई) पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी और अन्य नेटवर्क पर 100 कॉल का आनंद ले सकते हैं। प्लान में प्रतिमाह FUP 100 जीबी डेटा मिलेगा, जिसकी डाउनलोड स्पीड 8Mbps होगी। हालांकि FUP लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड घटकर 1Mbps हो जाएगी। वहीं, कॉल लिमिट खत्म हो जाने के बाद कॉलिंग चार्ज 1 रुपये पर प्लस लगेगा।

एमटीएनएल ने अपने नोट में जानकारी दी कि प्लान की कीमत से अलग इसमें GST भी लगेगा। यह भी बताया गया कि प्लान केवल दिल्ली के सब्सक्राइबर्स के लिए ही है। माइग्रेंट्स भी इस प्लान का फायदा नहीं उठा सकते और एमटीएनएल अपने ने सब्सक्राइबर्स को मुफ्त में पुराना ठीक किया हुआ मॉडम दे रहा है, जबकि नए मॉडल के लिए सब्सक्राइबर्स से हर महीने 100 रुपये चार्ज लिया जाएगा।

इसके अलावा एमटीएनएल दिल्ली ने अपनी वेबसाइट पर ब्रॉडबैंड प्लान के लिए तीन नए स्पीड बूस्टर ऑफर भी पेश किए हैं। यह यूज़र्स के लिए टॉप-अप रीचार्ज की तरह काम करते हैं, जो वैध अवधि के दौरान हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है। वेबसाइट के जरिए खुलासा हुआ है कि यह प्लान 50 रुपये का है, जिसमें 6 जीबी डेटा मिलता है। दूसरा प्लान 100 रुपये का है जिसमें 16 जीबी डेटा मिलता है और तीसरा प्लान 200 रुपये का है जिसमें 50 जीबी डेटा उपलब्ध होता है।

इसके अलावा टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी पिछले महीने से दिल्ली में FTTH प्लान पर डबल डेटा ऑफर कर रही है। FTH 777 प्लान में पहले 400 जीबी FUP लिमिट दी गई थी, लेकिन अब यह प्लान 800 जीबी डेटा के साथ लिस्ट है। ठीक इसी तरह FTH-1111, FTH-1500, FTTH Fire, FTH-2990, और FTH-4990 ब्रॉडबैंड प्लान में क्रमशः 1,500 जीबी, 2,400 जीबी, 3,000 जीबी, 6,000 जीबी, और 12,000 जीबी FUP डेटा मिल रहा है। इन  प्लान में यूज़र्स को 100Mbps की स्पीड प्राप्त होती है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MTNL FTTH Plans, MTNL Delhi, MTNL Broadband Plans
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »