मार्च में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 89.52 करोड़ के पार

मार्च में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 89.52 करोड़ के पार
ख़ास बातें
  • इसमें दिसंबर 2016 तक के नई कंपनी रिलायंस जियो के आंकड़े भी शामिल हैं
  • सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने ज़ारी किया आंकड़ा
  • ग्राहकों की संख्या मार्च में 56.8 लाख बढ़कर 89.52 करोड़ के पार पहुंच गई
विज्ञापन
भारती एयरटेल और वोडाफोन सहित सात दूरसंचार ऑपरेटरों के मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या मार्च में 56.8 लाख बढ़कर 89.52 करोड़ के पार पहुंच गई।

इसमें दिसंबर 2016 तक के नई कंपनी रिलायंस जियो के आंकड़े भी शामिल हैं। यदि जियो को अलग किया जाए तो मार्च 2017 के अंत तक कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 82.31 करोड़ बैठेगी।

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2017 के अंत तक मोबाइल कनेक्शनों की संख्या 89.52 करोड़ को पार कर गई है। मार्च महीने में शुद्ध रूप से ग्राहकों की संख्या में 56.8 लाख का इजाफा हुआ।

समीक्षाधीन महीने में भारती एयरटेल ने 30 लाख नए ग्राहक बनाए। उसके कुल ग्राहकों की संख्या 27.36 करोड़ हो गई। एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी भी बढ़कर 33.25 प्रतिशत हो गई।

वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या 20.90 करोड, आइडिया सेल्युलर के 19.53 करोड़ रही। रिलायंस जियो के ग्राहकों की कुल संख्या 7.21 करोड़ रही। माह के दौरान टेलीनॉर के ग्राहकों की संख्या 11.3 लाख घटी है। टेलीनॉर के कारोबार का एयरटेल ने अधिग्रहण किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Airtel, Vodafone, Idea
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
  4. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
  5. Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
  6. Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
  7. सिंगल चार्ज में 44 घंटे चलने वाले Redmi Buds 8 लॉन्च, 50dB ANC के साथ गजब हैं फीचर्स
  8. 15 साल बाद Tim Cook छोड़ेंगे Apple का CEO पद, अब ये शख्स संभालेगा जिम्मेदारी
  9. स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत
  10. 13 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi A7 भारत में Redmi A7 Pro के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »