Jio True 5G नेटवर्क 2023 तक पूरे भारत में होगा उपलब्ध, मिलेगी 1 Gbps से ज्यादा की स्पीड

रिलायंस फैमिली डे समारोह में बोलते हुए, मुकेश अंबानी ने कहा कि "Jio की 5G तैनाती 2023 में पूरी हो जाएगी।"

Jio True 5G नेटवर्क 2023 तक पूरे भारत में होगा उपलब्ध, मिलेगी 1 Gbps से ज्यादा की स्पीड

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद सहित कई अन्य जगहों पर भी उपलब्ध है Jio 5G

ख़ास बातें
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने की घोषणा
  • 2023 तक पूरे देश में शुरू हो जाएगी 5G सर्विस
  • Jio ने हाल ही में एक साथ 11 शहरों में शुरू किया अपना True 5G नेटवर्क
विज्ञापन
Reliance Jio अपने True 5G नेटवर्क को तेजी से देश के कोने-कोने में फैलाने में लगी है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने अभी तक, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, गुजरात, वाराणसी सहित कई शहरों तक अपने हाई-स्पीड मोबाइल नेटवर्क का विस्तार कर दिया है और हाल ही में 5G नेटवर्क को एक साथ 11 शहरों में शुरू करने की घोषणा के बाद अब, कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने दावा किया है कि 2023 में Jio True 5G नेटवर्क को पूरे देश में फैला दिया जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने पुष्टि की है कि 2023 में Jio 5G सर्विस को पूरे भारत में शुरू किया जाएगा। बता दें कि नेटवर्क रोलाउट की शुरुआत में Airtel और Jio ने भी कहा था कि ये एक चरणबद्ध रोलआउट होगा और पैन इंडिया 5G सर्विस के लिए 2024 की शुरुआत तक का समय लग सकता है।

रिलायंस फैमिली डे समारोह में बोलते हुए (via TOI), मुकेश अंबानी ने कहा कि "Jio की 5G तैनाती 2023 में पूरी हो जाएगी।" उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण-शहरी में अंतर को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "चूंकि हर एक गांव में 5जी कनेक्टिविटी होगी, इसलिए भारत के पास ग्रामीण-शहरी विभाजन को पूरी तरह से मिटाने का एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसने हमारे देश को इतने लंबे समय तक प्रभावित किया है।"

हाल ही में रिलायंस जियो (Jio) ने अपना सबसे बड़ा 5G रोलआउट किया है। कंपनी ने एक साथ 11 शहरों में अपनी 5G सर्विस को लॉन्‍च किया। जियो ने बताया है कि इन 11 शहरों के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर' के तहत इनवाइट किया जाएगा और उन्हें 1Gbps से ज्यादा स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इन 11 शहरों में लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी शामिल हैं। 

जियो ने यह भी बताया कि मोहाली, पंचकूला, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी समेत त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद और चंडीगढ़ ट्राईसिटी में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाला वह पहला और इकलौता ऑपरेटर है। 

इससे पहले, कंपनी ने अपना True 5G नेटवर्क को कोच्चि और आंध्र प्रदेश के कुछ अन्य शहरों में भी रोलआउट किया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Jio 5G, Jio True 5G, Jio True 5G launch
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »