इसी महीने लॉन्च किए गए 2,599 रुपये तक के फायदे वाले जियो कैशबैक ऑफर के 25 नवंबर को खत्म होने की उम्मीद थी। हालांकि, टेलीकॉम ऑपरेटर जियो ने चुपचाप ऑफर की अंतिम तारीख़ बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी है।
| पार्टनर | नए यूज़र के लिए कैशबैक | मौज़ूदा यूज़र के लिए कैशबैक |
|---|---|---|
| मोबिक्विक | 300 रुपये (कोड - NEWJIO) | 149 रुपये (कोड - Jio149) |
| एक्सिस पे | 100 रुपये | 35 रुपये |
| अमेज़न पे | 99 रुपये | 20 रुपये |
| फोनपे | 75 रुपये | 30 रुपये |
| पेटीएम | 50 रुपये (कोड - NEWJIO) | 15 रुपये (कोड - PAYTMJIO) |
| फ्रीचार्ज | 50 रुपये (कोड - JIO50) | कुछ भी नहीं |
कैशबैक के अलावा रिलायंस जियो की ओर से और भी ऑफर दिए जा रहे हैं जिसके बाद कुल फायदा 2,599 रुपये तक का हो जाएगा। इस ऑफर के तहत, आपको AJio.com से 1,500 रुपये या उससे ज़्यादा की खरीदारी करने पर 399 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, Reliancetrends.com से 1,999 रुपये या उससे ज़्यादा की खरीदारी पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह जियो ने यात्रा डॉट कॉम से भी साझेदारी की है। अगर आप इस ट्रैवल वेबसाइट से फ्लाइट की टिकट बुक कराते हैं तो एक तरफ की फ्लाइट पर 500 रुपये की छूट मिलेगी और राउंड ट्रिप पर 1,000 रुपये की। गौर करने वाली बात है कि महीने भर में यह दूसरा जियो कैशबैक ऑफर है। एयरटेल भी कुछ इस तरह से अपने 349 रुपये वाले रीचार्ज पैक पर 100 फीसदी का कैशबैक ऑफर दे रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो