• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio के इस प्लान में बिल्कुल फ्री मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 84 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा अलग से!

Jio के इस प्लान में बिल्कुल फ्री मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 84 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा अलग से!

इस प्लान में 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा। डेली कोटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स 64kbps की स्पीड के साथ ब्राउजिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में JioCloud और JioTV का बेनिफिट भी मिलता है।

Jio के इस प्लान में बिल्कुल फ्री मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 84 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा अलग से!

Photo Credit: Jio

ख़ास बातें
  • JioHotstar स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था
  • Jio के 949 रुपये के प्लान में फ्री मिल रहा है JioHotstar सब्सक्रिप्शन
  • इस सब्सक्रिप्शन में कंटेंट देखते समय यूजर को विज्ञापन दिखाए जाएंगे
विज्ञापन
JioHotstar स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। इसमें JioCinema और Disney+ Hotstar को एक साथ लाया गया है। JioHotstar में दोनों ओवर-द-टॉप प्लेटफॉर्म्स का पूरा कंटेंट उपलब्ध होगा। दोनों सर्विस के प्लान से परे, इस प्लेटफॉर्म के प्लान अलग हैं। Jio ने अब अपने एक प्लान में इस सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन जोड़ा है। प्लान न केवल इस OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेकर आता है, बल्की इसमें 84 दिनों के लिए रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का बेनिफिट भी मिलता है। इसके अलावा, यह अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी देता है।

हम Jio के 949 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं। इस प्लान में कंपनी ने फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन को जोड़ा है। हालांकि, यहां कुछ टर्म्स हैं, जैसे यह विज्ञापन वाला सब्सक्रिप्शन होगा, जिसका मतलब है कि इसमें कंटेंट के बीच में विज्ञापन दिखाए जाएंगे। सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए मिलेगा, जबकि इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ प्लान वैलिडिटी पीरियड के दौरान रोजाना 100 SMS फ्री मिलेंगे।

प्लान में 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा। डेली कोटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स 64kbps की स्पीड के साथ ब्राउजिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में JioCloud और JioTV का बेनिफिट भी मिलता है।

बता दें कि JioHotstar का एड-सपोर्टेड प्लान की मूल कीमत 149 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में यूजर्स केवल एक मोबाइल पर 720p पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। कंटेंट देखते समय विज्ञापन दिखाए जाएंगे। वहीं, इसमें सबसे महंगा प्लान 299 रुपये प्रति माह या 1,499 रुपये सालाना कीमत में आता है।

JioHotstar प्लान्स के साथ यूजर अनलिमिटिड लाइव स्पोर्ट्स कंटेंट देख सकता है। यूजर लेटेस्ट इंडियन मूवी, सीरीज और हॉस्टार स्पेशल्स भी देख सकता है। इसके अलावा Star के सीरियल भी यहां देखे जा सकते हैं। Disney+ के ओरिजनल कंटेंट को भी यहां देखा जा सकता है। यूजर इंटरनेशनल स्टूडियो जैसे HBO, Pixar, Star Wars, Peacock, Paramount+, National Geographic आदि का एक्सेस भी मिल जाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »