3GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Jio का नया रिचार्ज प्लान Rs 75 में लॉन्च

नया Jio Rs. 75 रिचार्ज प्लान अब जियो का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 14 सितंबर 2021 10:56 IST
ख़ास बातें
  • Jio का 75 रुपये प्रीपेड रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है
  • इस प्लान में मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग
  • प्लान में 50 मुफ्त डेली SMS के साथ रोज़ारा 3GB डेटा मिलता है

Jio Rs 75 प्लान अब कंपनी के पोर्टफोलियो का सबसे सस्ता प्लान है

Reliance Jio ने Jio Phone फीचर फोन यूज़र्स के लिए एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। नया Jio Rs. 75 रिचार्ज प्लान अब टेलीकॉम दिग्गज का सबसे सस्ता प्लान बन गया है। बता दें, रिलायंस जियो ने हाल ही में 39 रुपये और 69 रुपये के रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया था। दोनों प्लान अब वेबसाइट या MyJio ऐप पर लिस्ट नहीं हैं। नया Jio Rs. 75 रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 200MB बूस्टर के साथ 3GB डेली हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है।

Jio Phone यूज़र्न के लिए लॉन्च Jio Rs. 75 रिचार्ज प्लान अब जियो का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा, प्लान यूज़र्स को रोज़ाना 50 फ्री SMS की सुविधा भी देगा। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud जैसे Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा। जैसा कि हमने आपको बताया, प्लान 200MB बूस्टर के साथ रोज़ाना 3GB डेटा भी देता है।

जियो ने हाल ही में अपने 39 रुपये और 69 रुपये के रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया था। जैसा कि हमने बताया, दोनों प्लान अब कंपनी की वेबसाइट और MyJio ऐप से हटा दिए गए हैं। इसके चलते नया 75 रुपये प्लान अब कंपनी के पोर्टफोलियो का सबसे सस्ता प्लान बन गया है।

Reliance Jio ने हाल ही में JioPhone Next स्मार्टफोन के लॉन्च में देरी का ऐलान किया था। स्मार्टफोन को अब एडवांड टेस्ट से गुज़ारा जा रहा है और इसे 4 नवंबर, 2021 को आने वाली दिवाली से पहले लॉन्च किया जा सकता है। JioPhone Next को भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी सटीक कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है।
Advertisement

जून में, रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि कंपनी एक अल्ट्रा-अफॉर्डेबल (बेहद किफायती) Android स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे Google के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर मौजूद होगा। एक लीक से पता चलता है कि फोन की कीमत लगभग रु 3,499 हो सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.