Rs 4 हजार से कम की कीमत में लॉन्च होगा JioPhone Next, स्पेसिफिकेशन हुए लीक!

टिप्सटर योगेश के ट्वीट के मुताबिक, JioPhone Next की कीमत 3,499 रुपये होगी। वहीं, इसकी सेल भारत में सितंबर से शुरू हो सकती है।

Rs 4 हजार से कम की कीमत में लॉन्च होगा JioPhone Next, स्पेसिफिकेशन हुए लीक!
ख़ास बातें
  • JioPhone Next का ऐलान जून में हुआ था
  • जियोफोन नेक्स्ट Android 11 (Go edition) पर कर सकता है काम
  • फोन मे मिल सकती है 3 जीबी तक रैम
विज्ञापन
JioPhone Next की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। इसके अलावा, फोन के स्पेसिफिकेशन भी एक बार फिर ऑनलाइन सामने आए हैं और इस बार इस सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारी सामने आई है। यह फोन Google की पार्टनर्शिप में Reliance Jio द्वारा डेवलप किया जा रहा है और यह फोन Android 11 (Go edition) पर काम कर सकता है। लेटेस्ट लीक की मानें, तो यह फोन 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले पर काम करेगा और इसमें दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और 4जी VoLTE कनेक्टिविटी दी जा सकती है। जियोफोन नेक्स्ट का ऐलान जून महीने में 44th Reliance Industries Annual General Meeting (AGM) के दौरान किया गया था।
 

JioPhone Next price in India (expected)

टिप्सटर योगेश के ट्वीट के मुताबिक, JioPhone Next की कीमत 3,499 रुपये होगी। वहीं, इसकी सेल भारत में सितंबर से शुरू हो सकती है।

पुरानी लीक में जानकारी दी गई थी कि जियोफोन नेक्स्ट की कीमत $50 से कम होगी, जिससे पता चलता है कि फोन की कीमत भारत में 4,000 रुपये से कम होगी। जो कि नई लीक में भी सामने आया है।
 

JioPhone Next specifications (expected)

JioPhone Next फोन Android 11 (Go edition) पर काम कर सकता है। इसमें 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह फोन Qualcomm QM215 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी या फिर 3 जीबी रैम मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में 16 जीबी या 32 जीबी eMMC 4.5 स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। जियोफोन नेक्स्ट 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आ सकता है और इसमें डुअल-सिम सपोर्ट मिल सकता है। फोन की बैटरी 2,500 एमएएच की हो सकती है।

यह पहली बार नहीं है कि जियोफोन नेक्स्ट के स्पेसिफिकेशन सामने आए हों। हाल ही में इसके बूट एनीमेशन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिशाल रहमान द्वारा साझा की गई थी, जो कि XDA Developers के एडिटर-इन-चीफ हैं। रहमान द्वारा बताए गए स्पेसिफिकेशन लेटेस्ट लीक के समान ही है, इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस कनेक्टिविटी और 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता दी जा सकती है। यह फोन में DuoGo और Google Camera Go प्री-इंस्टॉल आ सकते हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »