• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • JioPhone Next: भारत के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के लॉन्च में देरी, दिवाली से पहले आएगा

JioPhone Next: भारत के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के लॉन्च में देरी, दिवाली से पहले आएगा

Jio ने जून में फोन के लिए 10 सितंबर की लॉन्च डेट फिक्स की थी और कहा था कि इसे Google के साथ विकसित किया जा रहा है।

JioPhone Next: भारत के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के लॉन्च में देरी, दिवाली से पहले आएगा

JioPhone Next की भारत में कीमत 5,000 रुपये से कम हो सकती है

ख़ास बातें
  • JioPhone Next आज होना था लॉन्च
  • देरी के पीछे ग्लोबल लेवल पर सेमीकंडक्टर की कमी हो सकती है वजह
  • दिलावी से पहले लॉन्च हो सकता है भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन
विज्ञापन
JioPhone Next के लॉन्च के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा। Reliance Jio ने गुरुवार देर रात घोषणा करते हुए बताया कि भारत का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन (Cheapest smartphone in India) दिवाली से पहले होगा। बता दें कि कंपनी ने जून में घोषित किया था कि नया 'किफायती' जियो फोन गणेश चतुर्थी (यानी 10 सितंबर) को लॉन्च होगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि स्मार्टफोन वर्तमान में कई जरूरी टेस्टिंग से गुज़र रहा  ह और इसे दिवाली से पहले लॉन्च किया जाएगा, जो इस साल 4 नवंबर को है।

Jio Phone Next की कीमत और डिलीवरी प्लान की घोषणा में देरी ग्लोबल लेवल पर सेमीकंडक्टर की कमी से जुड़ी हुई प्रतीत होती है, क्योंकि कंपनी ने प्रेस रिलीज़ में यह भी कहा है कि "यह [लॉन्च में] अतिरिक्त समय मौजूदा बिजनेस-वाइड, ग्लोबल सेमीकंडक्टर की कमी को कम करने में भी मदद करेगा।"

Jio ने जून में फोन के लिए 10 सितंबर की लॉन्च डेट फिक्स की थी और कहा था कि इसे Google के साथ विकसित किया जा रहा है। यह भी बताया गया था कि इस फोन में Android और Play Store जैसे स्मार्टफोन फीचर मिलेंगे, लेकिन फीचरफोन की कीमत पर। हालांकि कंपनी ने JioPhone Next की सटीक कीमत की जानकारी नहीं दी है। एक हालिया लीक ने सुझाव दिया था कि इसकी कीमत 3,499 रुपये होगी।
 

Jio Phone Next specifications (confirmed and expected)

स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की बात करें, तो जियो फोन नेक्स्ट अल्ट्रा-अफोर्डेबल 4जी स्मार्टफोन है जो कि सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ आता है। जियोफोन नेक्स्ट खासतौर पर यूज़र्स के लिए 2जी से 4जी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। जैसे कि हमने बताया यह फोन Read Aloud और Translate Now जैसे फीचर्स से लैस होगा। कंपनी का कहना है कि यह दोनों ही नए फीचर्स वेबपेज, ऐप्स, मैसेज और फोटोज़ पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। फोन में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलेगा। Google ने फोन के कैमरे में India-specific स्नैपचैट लेंस को इंटीग्रेड करने के लिए Snap के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा, फोन में Google Play store व Google Play Protect प्रीलोडेड मिलेंगे।

पुरानी लीक के मुताबिक, JioPhone Next फोन Android 11 (Go edition) पर काम कर सकता है। इसमें 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह फोन Qualcomm QM215 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी या फिर 3 जीबी रैम मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में 16 जीबी या 32 जीबी eMMC 4.5 स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन की बैटरी 2,500 एमएएच की हो सकती है। जियोफोन नेक्स्ट 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आ सकता है और इसमें डुअल-सिम सपोर्ट मिल सकता है। फोन में DuoGo और Google Camera Go प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »