365 दिनों की वैलिडिटी और 3GB डेली डेटा के साथ Jio का नया प्लान लॉन्च, जानें कीमत

Reliance Jio ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर एक नया 3,499 रुपये का एनुअल प्रीपेड प्लान जोड़ा है, जिसकी कीमत 3,499 रुपये है। यह अब जियो का सबसे महंगा प्रीपेड रीचार्ज प्लान बन गया है।

365 दिनों की वैलिडिटी और 3GB डेली डेटा के साथ Jio का नया प्लान लॉन्च, जानें कीमत

Jio के पास 401 रुपये और 999 रुपये के प्लान भी हैं, जो 3GB डेली डेटा देते हैं

ख़ास बातें
  • Jio का नया 3,499 रुपये का लॉन्ग वैलिडिटी प्लान लॉन्च
  • 3GB डेली डेटा और 365 दिनों की वैधता के साथ आता है नया जियो प्लान
  • बन गया है जियो के पोर्टफोलियो का सबसे महंगा प्लान
विज्ञापन
Jio ने एक साल की वैलिडिटी वाला 3,499 रुपये का प्रीपेड प्लान (Jio Rs. 3,499 Prepaid Plan) लॉन्च किया है। नया लॉन्ग वैलिडिटी पैक वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर अपडेट कर दिया गया है। यह 3GB डेली डेटा के साथ आता है और अब, जियो का सबसे महंगा प्लान है। नया प्लान विभिन्न Jio ऐप्स और सर्विस की सदस्यता के साथ आता है, लेकिन कंपनी के 2,599 रुपये वाले लॉन्ग वैलिडिटी प्लान (Jio Rs. 2,599 Long Validity Plan) के विपरीत नए प्लान में कोई थर्ड पार्टी OTT प्लेटफॉर्म की मेंबरशिप नहीं मिलती है। बता दें कि 2,599 रुपये का जियो एनुअल प्लान (Jio Annual Plan) ग्राहकों को एक साल का Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन फ्री देता है।

Reliance Jio ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर एक नया 3,499 रुपये का एनुअल प्रीपेड प्लान जोड़ा है, जिसकी कीमत 3,499 रुपये है। यह अब जियो का सबसे महंगा प्रीपेड रीचार्ज प्लान बन गया है। Jio के 3,499 रुपये के प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी और 3GB डेली डेटा मिलता है। वैलिडिटी के हिसाब से ये कुल 1,095GB डेटा होता है। डेली कोटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री SMS भी मिलते हैं।

3,499 रुपये के जियो प्रीपेड प्लान में JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud की सदस्यता भी शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि इस प्लान में Netflix, Amazon Prime Video, Zee5 या किसी अन्य थर्ड पार्टी OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है।

Jio के पोर्टफोलियो में अभी तक कोई एनुअल प्लान शामिल नहीं था, जो प्रति दिन 3GB डेटा देता हो। 3GB डेली डेटा के साथ आने वाला 999 रुपये का लॉन्ग वैलिडिटी प्लान यूज़र्स को 85 दिनों की वैधता देता है और इसमें अन्य बेनिफिट्स 3,499 रुपये के समान हैं। इसके अलावा, जियो के पास एक 401 रुपये का प्लान भी है, जो रोज़ाना 3GB डेटा देता है, लेकिन इसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है, जिसका मतलब है कि यूज़र्स को कुल 90GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 100 फ्री एसएमएस का फायदा मिलता है। हालांकि एक और बड़ा बेनिफिट यह है कि इस प्लान में Disney+ Hotstar VIP की मेंबरशिप बिल्कुल मुफ्त मिलती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »