Jio ने 'बंद' किया Jio Fiber Preview Offer, इन यूज़र्स को नहीं मिल रहा फायदा

Reliance Jio ने बंद किया जियो फाइबर प्रिव्यू ऑफर। नए ग्राहकों को नहीं मिल रही कोई मुफ्त सेवा। कम से कम 699 रुपये के रीचार्ज कराने पर ही काम करेगा Jio Fiber Broadband।

Jio ने 'बंद' किया Jio Fiber Preview Offer, इन यूज़र्स को नहीं मिल रहा फायदा

पुराने जियो ग्राहकों को अब भी मिल रहा है Jio Fiber Preview Offer का फायदा

ख़ास बातें
  • Jio Fiber Plans को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है
  • जियो फाइबर कनेक्शन के लिए 2,500 रुपये की राशि ली जाती है
  • जियो फाइबर का सबसे महंगा प्लान 8,499 रुपये प्रति माह वाला है
विज्ञापन
Reliance Jio द्वारा उपलब्ध कराई जा रही Jio Fiber Preview Offer स्कीम अब नए यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। बता दें कि यह ऑफर जियो द्वारा एक शुरुआती स्कीम के तौर पेश किया गया था, ताकि नए यूजर्स को हाइ ब्रॉडबैंड स्पीड सेवा चुनने के लिए लुभाया जा सके। यह ऑफर Jio Fiber Broadband Service को व्यवसायिक तौर पर लॉन्च करने से पहले ही लाया गया था। यह सुविधा यूजर्स के लिए 2500 रुपये या 4500 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी राशि के साथ उपलब्ध थी। बता दें कि इस साल सितंबर महीने में जियो ने घोषणा की थी कि प्रिव्यू ऑफर का फायदा उठा रहे सभी सब्सक्राइबर्स को पेड प्लान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी कई ग्राहक मुफ्त सेवा का फायदा पा रहे हैं। लेकिन इस बीच नए जियो फाइबर ग्राहकों को प्रिव्यू ऑफर का लाभ नहीं मिलने की खबर है।

यह भी पढ़ें- BSNL के इस प्रीपेड प्लान में अब मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी

नए जियो फाइबर ग्राहकों के लिए रिलायंस जियो को कम से कम 699 रुपये का ब्रॉन्ज़ प्लान चुनना ही होगा। बात दें कि हाइ स्पीड ब्रॉडबैंड पाने के लिए कंपनी की तरफ से ये सबसे सस्ता प्लान है। मुफ्त प्रिव्यू ऑफर की शुरुआत जुलाई 2017 में की गई थी। यह सुविधा सितंबर महीने में जियो फाइबर सर्विस के व्यवसायिक लॉन्च के वक्त भी उपलब्ध थी। उस वक्त पर इंटरनेट कनेक्शन के लिए ग्राहकों को कम से कम 2500 रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होती थी।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, नए जियो फाइबर ग्राहकों के पास अब प्रिव्यू ऑफर का विकल्प नहीं है। ऐसा होना स्वाभाविक था, क्योंकि जियो ने पहले ही इशारा कर दिया था कि प्रिव्यू ऑफर का फायदा उठा रहे जियो फाइबर ग्राहकों को जल्द ही पेड प्लान्स चुनना होगा।

यह भी पढ़ें- Reliance Jio के इस प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव, जानें

गैजेट्स 360 से बातचीत में जियो फाइबर के कई ग्राहकों ने बताया कि उन्हें फिलहाल प्लान चुनने के लिए कोई अपडेट नहीं आया है। अभी बहुत से ग्राहकों को प्रिव्यू ऑफर से पेड प्लान में शिफ्ट किया जाना बाकी है। बता दें कि प्रिव्यू ऑफर के तहत 100 एमबीपीएस स्पीड के साथ 1.1 टीबी की सीमा रहती है। यह लाभ 699 रुपये के Jio Fiber Bronze Plan में उपलब्ध नहीं है।

जियो फाइबर के पेड प्लान की बात की जाए तो इसमें 849 रुपये का सिल्वर प्लान, 1,299 रुपये का गोल्ड प्लान, 2,499 रुपये का डायमंड प्लान, 3,999 रुपये का प्लैटिनम प्लान और 8499 रुपये का टाइटेनियम प्लान है। रिलायंस जियो के पास 6 महीने के प्लान भी हैं। इनमें एक महीने की मुफ्त सेवा और 50 फीसद अतिरिक्त डेटा मिलता है। इसी तरह से तीन महीने का प्लान भी है जिसके तहत 25 फीसदी अतिरिक्त डेटा मिलता है।

यह भी पढ़ें- Vodafone RedX Limited Edition Plan लॉन्च, 50 प्रतिशत तक तेज़ इंटरनेट के साथ और भी कई फायदे

बता दें कि जो ग्राहक जियो फाइबर के प्लैटिनम प्लान और टाइटेनियम प्लान को चुनते हैं, उनके लिए जियो वीआर प्लेटफॉर्म, जियो फर्स्ट डे- फर्स्ट शो मूवीज सर्विस और स्पेशल स्पोर्ट्स कंटेंट भी उपलब्ध है। हकीकत यह भी है कि अभी तक चंद ग्राहकों ने ही जियो के इन प्लान से रीचार्ज करना शुरू किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »