40 रुपये से कम के रीचार्ज में Jio दे रहा रोज़ाना 100MB डाटा और Free कॉलिंग

Jio के इस प्लान में ग्राहकों को डेली फ्री एसएमएस की सुविधा प्राप्त नहीं होगी। बता दें, हाल ही में खबर आई थी कि Airtel, Jio और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने 100 रुपये से कम के रीचार्ज प्लान पर SMS सुविधा प्रदान न करने का फैसला लिया है।

40 रुपये से कम के रीचार्ज में Jio दे रहा रोज़ाना 100MB डाटा और Free कॉलिंग
ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान की वैधता महज 14 दिन तक की है
  • 14 दिन तक ग्राहकों को रोज़ मिलेगा 100MB डाटा
  • किसी भी नेटवर्क पर कर सकेंगे फ्री कॉलिंग
विज्ञापन
Airtel कंपनी ने पिछले ही दिनों अपने सस्ते 49 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया है, जिसके बाद यूज़र्स को अपना नंबर चालू रखने और टॉकटाइम के साथ डाटा सुविधा प्राप्त करने के लिए अब 79 रुपये का रीचार्ज प्लान एक्टिवेट कराना होगा। बता दें, कंपनी अपने 49 रुपये के प्लान में 38.52 रुपये के टॉक-टाइम, 100MB डाटा और 28 दिन तक की वैधता प्राप्त होती थी। वहीं, इसकी तुलना में प्रतिद्वंदी Jio कंपनी एक ऐसा रीचार्ज प्लान अपने ग्राहकों के लिए लेकर आती है, जिसमें 40 रुपये से भी कम की कीमत में डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट मिलते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में सब कुछ

Jio के इस सस्ते रीचार्ज प्लान की कीमत महज 39 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को केवल 100MB डाटा नहीं बल्कि डेली 100MB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। हालांकि, इस प्लान की वैधता केवल 14 दिन तक की ही है, लेकिन डेली 100MB डाटा के हिसाब से आपको इस सस्ते प्लान में कुल मिलाकर 1400MB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। डाटा के अलावा, कंपनी इसमे अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी प्रदान करती है, जिसके तहत आप किसी भी नेटवर्क पर 14 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा ले सकते हैं।

जियो के इस प्लान में ग्राहकों को डेली फ्री एसएमएस की सुविधा प्राप्त नहीं होगी। बता दें, हाल ही में खबर आई थी कि Airtel, Jio और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने 100 रुपये से कम के रीचार्ज प्लान पर SMS सुविधा प्रदान न करने का फैसला लिया है।

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि जियो का ये सस्ता रीचार्ज प्लान Jio Phone यूज़र्स के लिए पेश किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  3. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  4. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  6. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  7. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  9. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
  10. Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »