Jio 398 रुपये के रीचार्ज पर दे रही है 700 रुपये तक कैशबैक

जियो लगातार अपने सरप्राइज़ कैशबैक ऑफर को बढ़ाती जा रही है जबकि इस ऑफर की आख़िरी तारीख़ खत्म हो चुकी है। Surprise Cashback Offer के सेकेंड एडिशन में जियो प्राइम यूज़जर को 498 रुपये या ज़्यादा का रीचार्ज कराने पर 700 रुपये तक कैशबैक मिलेगा।

Jio 398 रुपये के रीचार्ज पर दे रही है 700 रुपये तक कैशबैक
विज्ञापन
रिलायंस जियो लगातार अपने सरप्राइज़ कैशबैक ऑफर को बढ़ाती जा रही है जबकि इस ऑफर की आख़िरी तारीख़ खत्म हो चुकी है। Surprise Cashback Offer के सेकेंड एडिशन में जियो प्राइम यूज़जर को 498 रुपये या ज़्यादा का रीचार्ज कराने पर 700 रुपये तक कैशबैक मिलेगा। रीचार्ज को 16 जनवरी से 31 जनवरी तक करवाना अनिवार्य है। बता दें कि जियो सरप्राइज़ कैशबैक ऑफर को 15 जनवरी को खत्म होना था और अब एक दिन बाद ही नई तारीख़ आ गई है। हालांकि, इस बार ग्राहकों को पहले मिलने वाले 3,300 रुपये के मुकाबले 700 रुपये का फायदा मिलेगा।

नए जियो कैशबैक ऑफर के तहत, सब्सक्राइबर को कैशबैक वाउचर और वॉलेट में मिलेगा। मौज़ूदा चल रहे ऑफर के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग पर छूट के लिए कोई कूपन नहीं मिलेंगे। 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक कैशबैक ऑफर के तहत ग3ाहकों को 2,600 रुपये के कूपन के साथ कुल 3,300 रुपये का फायदा मिल रहा था। इस तरह से ऑफर पहले की तरह ही है, लेकिन कूपन की वेल्यू कम हो गई है।

पार्टनर नए यूज़र के लिए कैशबैक मौज़ूदा यूज़र के लिए कैशबैक
मोबिक्विक 300 रुपये (कोड- JIOGIFT) 300 रुपये (Code - JIOGIFT)
अमेज़न पे 50 रुपये 50 रुपये
एक्सिस पे 100 रुपये 30 रुपये
फोनपे 75 रुपये 75 रुपये
पेटीएम 50 रुपये (कोड - NEWJIO) 30 रुपये (कोड - PAYTMJIO)
फ्रीचार्ज 30 रुपये (कोड- JIO30) 30 रुपये (कोड - JIO30)

 

जियो प्राइम सब्सक्राइबर 398 रुपये या ज़्यादा का रीचार्ज कराते हैं तो 50 रुपये के कुल 8 वाउचर मिलेंगे। जिनकी कुल वेल्यू 400 रुपये होगी। इन वाउचर को भविष्य में रीचार्ज के दौरान 50 रुपये की छूट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा, ग्राहकों अगर अमेज़न पे, पेटीएम, मोबिक्विक, फोनपे, एक्सिस पे या फ्रीचार्ज के जरिए खरीदारी करते हैं तो 300 रुपये तक वॉलेट कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर के तहत मिलने वाले कैशबैक की वेल्यू यहां जानें:

मुकेश अंबानी की तरफ़ से दिया जाने वाला यह तीसरा कैशबैक ऑफर है। और इस ऑफर को 1 जीबी प्रतिदिन वाले प्रीपेड पैक की कीमत में कटौती के तुरंत बाद लॉन्च किया गया। कंपनी ने 1.5 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक भी लॉन्च किए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Reliance Jio, Jio Cashback offer, Jio Prepaid recharge
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »