Jio का नेटवर्क हुआ ‘ठप’, 3 घंटे तक यूजर्स नहीं कर पाए कॉल, मैसेज!

Jio Network Outage : हालांकि अब समस्याएं ठीक हो गई हैं। जियो नेटवर्क में समस्‍या किस वजह से आई, अभी पता नहीं चल पाया है।

Jio का नेटवर्क हुआ ‘ठप’, 3 घंटे तक यूजर्स नहीं कर पाए कॉल, मैसेज!

Jio Network Outage : यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी समस्‍या जाहिर कर रहे हैं और ट्विटर पर हैशटैग 'Jiodown' ट्रेंडिंग के साथ इस समस्‍या को बताया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • मंगलवार सुबह जियो के नेटवर्क ने यूजर्स को किया परेशान
  • कॉल, मैसेज नहीं कर पाए लोग, इंटरनेट भी नहीं चला
  • लोगों ने सोशल मीडिया पर जाहिर की अपनी परेशानी
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) के यूजर्स आज यानी मंगलवार को नेटवर्क से जुड़ी समस्‍याओं का सामना कर रहे हैं। देश भर में जियो यूजर्स को कॉल करने और मैसेज भेजने में परेशानी आ रही है। अपनी समस्‍याओं को लोगों ने सोशल मी‍डिया पर शेयर किया है। अपने ट्वीट्स के जरिए यूजर्स के बताया है कि वह जियो सिम के साथ आज परेशानी में हैं। कई लोगों ने कहा कि वह कॉल नहीं कर पा रहे। कुछ यूजर्स ने बताया है कि वह अपने जियो नंबरों से मैसेज भेज और रिसीव करने में असमर्थ हैं। कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की कि वो मोबाइल इंटरनेट नहीं चला पा रहे। 

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, मंगलवार सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच जियो आउटेज  अपने पीक पर था। इस समय ज्‍यादातर लोग ऑफ‍िस के लिए निकलते हैं। सुबह देर से उठने वाले लोग मोबाइल पर जरूरी मैसेज चेक करते हैं। लेकिन मंगलवार को जियो यूजर्स परेशान नजर आए। ट्रैकर के अनुसार, लगभग 38% यूजर्स ने Jio नेटवर्क पर चलने वाले उनके स्मार्टफोन्‍स पर सिग्नल नहीं आने की शिकायत की है। लगभग 37% यूजर्स कॉल नहीं कर पा रहे, जबकि 26 फीसदी से अधिक Jio यूजर्स अपने मोबाइल पर इंटरनेट नहीं चला पा रहे। 
 

जैसा कि हमने बताया यूजर्स सोशल मीडिया पर अपने समस्‍या जाहिर कर रहे हैं और ट्विटर पर हैशटैग 'Jiodown' ट्रेंडिंग के साथ इस समस्‍या को बताया जा रहा है। जियो नेटवर्क में यह समस्‍या हर बड़े शहर में रिपोर्ट की गई है। Jio ने अभी तक आउटेज पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, हालांकि अब समस्याएं ठीक हो गई हैं। जियो नेटवर्क में समस्‍या किस वजह से आई, अभी पता नहीं चल पाया है। 

यह पहली बार नहीं है, जब जियो यूजर्स को नेटवर्क आउटेज का सामना करना पड़ा है। अक्टूबर, जून और उससे पहले फरवरी महीने में इस साल 3 बार यूजर्स ऐसी शिकायत कर चुके हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »