• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio 5G डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे, Airtel यूजर्स को मिलती है सबसे तेज 5G अपलोड स्पीड!

Jio 5G डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे, Airtel यूजर्स को मिलती है सबसे तेज 5G अपलोड स्पीड!

Jio यूजर्स की औसत समग्र डाउनलोड स्पीड Airtel यूजर्स द्वारा देखी गई स्पीड की तुलना में 4.5Mbps (24.7%) ज्यादा है।

Jio 5G डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे, Airtel यूजर्स को मिलती है सबसे तेज 5G अपलोड स्पीड!
ख़ास बातें
  • Jio भारत में 315.3Mbps के साथ 5G डाउनलोड स्पीड इंडेक्स में सबसे ऊपर है
  • Airtel यूजर्स औसतन 23.9Mbps तक की 5G अपलोड स्पीड का अनुभव कर रहे हैं
  • Airtel यूजर्स का स्ट्रीमिंग, मल्टीप्लेयर मोबाइल गेमिंग में बेहतर अनुभव
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने कथित तौर पर भारत में सबसे तेज 5G डाउनलोड स्पीड देने का खिताब हासिल किया है, जबकि Airtel द्वारा सबसे अधिक 5G अपलोड स्पीड दिए जाने की बात कही गई है। एक एनालिटिक्स फर्म की लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Jio भारत में 315.3Mbps के साथ 5G डाउनलोड स्पीड इंडेक्स में सबसे ऊपर है, जबकि Airtel यूजर्स औसतन 23.9Mbps तक की 5G अपलोड स्पीड का अनुभव कर रहे हैं।

ET ने Opensignal लेटेस्ट रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि Jio यूजर्स की औसत समग्र डाउनलोड स्पीड Airtel यूजर्स द्वारा देखी गई स्पीड की तुलना में 4.5Mbps (24.7%) ज्यादा है। Jio का 5G डाउनलोड स्पीड स्कोर कथित तौर पर 54.1Mbps (20.7%) अधिक है, जो दूसरे स्थान पर मौजूद Airtel से अधिक है। औसतन, एयरटेल यूजर्स देश में सबसे तेज 5G अपलोड स्पीड 23.9Mbps पर अनुभव करते हैं।

ओपनसिग्नल के टेक्निकल एनालिस्ट हार्दिक खत्री ने रिपोर्ट में कहा है कि "जियो डाउनलोड स्पीड एक्सपीरियंस और 5जी डाउनलोड स्पीड अवॉर्ड्स दोनों में क्रमश: 22.5एमबीपीएस और 315.3एमबीपीएस के स्कोर के साथ सबसे आगे है।"

ओपनसिग्नल ने यह भी पाया कि एयरटेल यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीप्लेयर मोबाइल गेमिंग और 5G के साथ मोबाइल वॉइस ऐप्स पर ओवर-द-टॉप (OTT) वॉयस सर्विस के इस्तेमाल के दौरान सबसे अच्छी क्वालिटी का अनुभव करते हैं।

इसके विपरीत, Jio 63% के स्कोर के साथ अनुभव की सबसे कंसिस्टेंट क्वालिटी देने में Airtel और Vodafone Idea से आगे है।

बता दें कि Airtel '5G Plus' की ब्रांडिंग के तहत नॉन-स्टैंडअलोन एक्सेस (NSA) तकनीक का उपयोग करते हुए, 5G को व्यावसायिक रूप से लॉन्च करने वाला पहला ऑपरेटर था। दूसरी ओर, Jio ने 'True 5G' ब्रांडिंग के साथ 5G स्टैंडअलोन एक्सेस (SA) रूट लिया है, और 700 मेगाहर्ट्ज बैंड (लो-बैंड स्पेक्ट्रम) का उपयोग किया, जो वर्तमान में देश में किसी अन्य ऑपरेटर के पास नहीं है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Jio, Best 5G Speed, Jio 5G Speed, Airtel 5G speeds
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »