Jio ने लगाया 5G का ‘शतक’, दावा- Airtel रह गई पीछे

जियो का यह भी दावा है कि 5G सर्विस को लॉन्‍च करने में एयरटेल (Airtel) उससे काफी पीछे है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 10:38 IST
ख़ास बातें
  • जियो का दावा 101 शहरों में लॉन्‍च की 5जी सर्विस
  • दावा किया कि एयरटेल उससे काफी पीछे है
  • वोडा-आइडिया की सर्विस अभी तक शुरू नहीं हो पाई है

जियो ने डेटा शेयर कर बताया है कि उसने किन राज्‍यों के किन शहरों में 5G सर्विस लॉन्‍च की है, साथ ही एयरटेल के 5G लॉन्‍च की जानकारी भी दी है।

रिलायंस जियो (Jio) ने दावा किया है कि उसने 100 दिनों में 101 शहरों में ट्रू 5G लॉन्च करके नया रिकॉर्ड कायम किया है। जियो के मुताबिक, बुधवार को तमिलनाडु के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री थिरु टी. मनो थंगराज ने कोयम्बटूर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली, सेलम, होसुर और वेल्लोर शहरों में जियो के हाईस्‍पीड 5G नेटवर्क का शुभारंभ किया। इन 6 शहरों में लॉन्‍च के साथ ही जियो के 5G नेटवर्क से कनेक्ट होने वाले शहरों की संख्या 101 पहुंच गई है। जियो का यह भी दावा है कि 5G सर्विस को लॉन्‍च करने में एयरटेल (Airtel) उससे काफी पीछे है।  

जियो ने बताया है कि 5G रोलआउट के मामले में वह अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों से कहीं तेज है। जियो के 101 शहरों के मुकाबले एयरटेल महज 30 शहरों में ही अपनी 5G सर्विस को लॉन्च कर पाई है। वहीं, VI यानी वोडा-आइडिया के ग्राहक अभी तक 5G के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। 

जियो के मुताबिक, 4 अक्तूबर 2022 को 4 शहरों में ट्रू 5G लॉन्च करके जियो ने 5जी रोलआउट की शुरुआत की थी और सिर्फ 100 दिनों में उसकी सर्विस करीब 101 शहरों में पहुंच गई है। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकत्ता जैसे मैट्रो शहरों के साथ अनेकों छोटे-बड़े शहर शामिल हैं। नाथद्वारा, महाकाल मंदिर, कामाख्या मंदिर, गुरुवायुर, तिरुपति जैसी धार्मिक महत्व की जगहों पर भी जियो ने अपना 5G नेटवर्क उपलब्ध कराया है। 

तमिलनाडु के शहरों में 5जी लॉन्‍च के मौके पर वहां के आईटी मंत्री मनो थंगराज ने कहा कि जियो की 5जी सेवाओं को लॉन्च करते हुए मुझे खुशी हो रही है। राज्‍य में 5G सेवाओं के आने से स्टार्ट-अप्स को काफी बढ़ावा मिलेगा। खासतौर पर वे स्टार्ट-अप्स जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं।
Advertisement

लॉन्चिंग पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि तमिलनाडु के 6 और शहरों में जियो ट्रू 5G का विस्तार होने से हम काफी उत्साहित हैं। जल्द ही जियो 5G नेटवर्क पूरे तमिलनाडु में मिलने लगेगा। दिसंबर 2023 तक तमिलनाडु के हर गांव और हर कस्बे में जियो की ट्रू 5जी सेवाएं उपलब्ध होंगी। तमिलनाडु में 5G नेटवर्क खड़ा करने के लिए जियो ने 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तमिलनाडु में करीब 1 लाख लोगों को रोजगार मिला है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.