Jio Fiber में यूज़र को हर महीने मिल रहा है 1.1 टीबी मुफ्त डेटाः रिपोर्ट

टेलीकॉम बाज़ार पर 'कब्ज़े' के बाद रिलायंस Jio अब जियो फाइबर फिक्स्ड लाइन ब्रोडबैंड ला रही है। जल्द ही जियो फाइबर की सेवाएं शुरू होने वाली हैं।

Jio Fiber में यूज़र को हर महीने मिल रहा है 1.1 टीबी मुफ्त डेटाः रिपोर्ट

'Jio Fiber में यूज़र को हर महीने मिल रहा है 1.1 टीबी मुफ्त डेटा'

ख़ास बातें
  • टेलीकॉम बाज़ार पर 'कब्ज़े' के बाद रिलायंस Jio ने खेला नया दांव
  • सितंबर 2016 से चल रही है Jio Fiber की टेस्टिंग
  • मई के अंत तक इसके चुनिंदा शहरों में शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
टेलीकॉम बाज़ार पर 'कब्ज़े' के बाद रिलायंस Jio अब जियो फाइबर फिक्स्ड लाइन ब्रोडबैंड ला रही है। जल्द ही जियो फाइबर की सेवाएं शुरू होने वाली हैं। सितंबर 2016 से  Jio Fiber टेस्टिंग फेज़ में है। मई के अंत तक इसके चुनिंदा शहरों में शुरू होने की उम्मीद है।  Jio Fiber फाइबर टू द होम (FTTH) यूज़र को प्रिव्यू प्लान के तौर पर मुफ्त डेटा दे रही है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह डेटा 1.1 टीबी तक है, जो यूज़र को मुफ्त दिया जा रहा है।   Jio Fiber की टेस्टिंग अहमदाबाद, चेन्नै, जामनगर, मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में चल रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जुलाई में इस सेवा के बारे में ज़िक्र भी किया था।

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक,  Jio Fiber सेवा से जुड़े एक सदस्य ने बताया,  Jio Fiber का नया शुरुआती प्लान 100 जीबी मुफ्त डेटा देगा, जिसकी स्पीड 100Mbps होगी। यह हर प्रतिमाह मुहैया करवाया जाएगा। एक बार एफयूपी होने के बाद यूज़र 40 जीबी फ्री डेटा टॉप-अप्स के तौर पर पाएंगे। यह महीने में 25 बार तक के लिए प्रभावी होगा। यानी, 1,100 जीबी व तकरीबन 1.1 टीबी मुफ्त डेटा यूज़र को दिया जाएगा।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह 1.1 टीबी डेटा समान स्पीड में दिया जाएगा। Jio अपनी फाइबर सेवा की शुरुआत 30 शहरों में करेगी। पहले भी प्रिव्यू प्लान की जानकारी सामने आई थी, जिसमें ग्राहकों को पहले तीन महीने तक के लिए 100 जीबी मुफ्त डेटा दिए जाने की बात कही गई थी। यह डेटा 100Mbps की रफ्तार से तय किया गया था। 100 जीबी से ऊपर रफ्तार 1Mbps हो जाती थी।

Jio Fiber कनेक्शन को शुरुआत में 4,500 रुपये के ब्याज-मुक्त सिक्यॉरिटी डिपॉजिट पर लिया जा सकेगा। यह रिफंडेबल एमाउंट होगा। जियो के एक अधिकारी ने बताया, कंपनी यूज़र के यहां राउटर इंस्टाल करेगी, जो टीवी के सेट-टॉप बॉक्स का भी काम करेगा। कहा जा रहा है कि जियो ने अभी तक पूरे देश में 3 लाख किलोमीटर का ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क तैयार कर लिया है।

हमने Jio Fiber को लेकर कंपनी से ज्यादा जानकारी की मांग की। जवाब मिलने पर हम यहां अपडेट करेंगे। बता दें कि तिमाही परिणामों के मुताबिक, Jio के यूज़र साल 2018 की पहली तिमाही तक 18 करोड़ हो चुके हैं। पिछले साल समान आंकड़ा 16 करोड़ के करीब था। कंपनी ने बताया कि नए साल की पहली तिमाही में ढाई करोड़ से ज्यादा नए यूज़र ने Jio पर भरोसा जताकर उसे अपनाया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Fiber, Reliance Jio, Jio broadband, Jio, FTTH

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »