Jio Fiber का नया धमका, 199 रुपये में अनलिमिटेड डेटा

Jio Fiber Plans: रिलायंस जियो ने अपने जियो फाइबर ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लान को उतारा है। नए जियो फाइबर प्लान की कीमत और इनके साथ मिलने वाले फायदों के बारे में जानें।

Jio Fiber का नया धमका, 199 रुपये में अनलिमिटेड डेटा

Jio Fiber Plans: जियो फाइबर का नया धमका, 199 रुपये में अनलिमिटेड डेटा

विज्ञापन
Jio Fiber Plans: रिलायंस जियो ने अपने जियो फाइबर ग्राहकों के लिए 351 रुपये और 199 रुपये वाले दो नए प्रीपेड वाउचर को उतारा है। यदि आपका मौजूदा हाई-स्पीड डाउनलोड डेटा समाप्त हो गया है तो जियो फाइबर यूज़र्स इन वाउचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नए Jio Fiber Prepaid Plan वाउचर भी डेटा एक्सेस, कॉम्प्लिमेंट्री टीवी वीडियो कॉलिंग और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आएंगे। याद करा दें कि Jio के मौजूदा जियो फाइबर प्लान 699 रुपये प्रति माह से शुरू होकर 8,499 रुपये तक जाते हैं। आइए अब आपको नए Jio Fiber Plan वाउचर और इन जियो फाइबर वाउचर के साथ मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Jio Fiber Broadband Plans: नए जियो फाइबर प्लान के बारे में जानें

सबसे पहले बात करते हैं 351 रुपये वाले जियो फाइबर प्रीपेड प्लान वाउचर की तो इस प्लान के साथ 10 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड से 50 जीबी डेटा दिया जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह Jio Fiber Recharge Plans 30 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। वहीं, 199 रुपये जियो फाइबर प्रीपेड प्लान वाउचर के साथ 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा एक्सेस दिया जाएगा, लेकिन इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है।
 
प्लान वाउचर फायदे वैधता
351 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 50 जीबी डेटा, 10 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ, कॉम्प्लिमेंट्री टीवी वीडियो कॉलिंग 30 days
Rs. 199 अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा, कॉम्प्लिमेंट्री टीवी वीडियो कॉलिंग 7 days

Reliance Jio द्वारा ऑनलाइन जारी किए गए एक अपडेट के अनुसार, 351 रुपये वाला प्लान FTTX Monthly Plan-PV - 351 नाम से उपलब्ध होगा और यह प्लान कर के साथ 414.18 रुपये में मिलगा। इस प्लान के साथ जियो फाइबर यूजर को 10 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड से एक महीने में 50 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें-  Jio ने 'बंद' किया Jio Fiber Preview Offer, इन यूज़र्स को नहीं मिल रहा फायदा

अब बात 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान वाउचर की। जियो फाइबर के इस प्लान को FTTX Weekly Plan-PV - 199 नाम से लिस्ट किया गया है। इस प्लान के साथ जियो फाइबर यूज़र को 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा एक्सेस मिलेगा और इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है, साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा है। नए जियो फाइबर प्लान को DreamDTH ने रिपोर्ट किया है।

Editor's Note: लेख में पहले नए वाउचर का उल्लेख नए प्लान नाम से किया गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »