Jio Double Dhamaka ऑफरः हर दिन इस्तेमाल के लिए मिलेगा अतिरिक्त 1.5 जीबी 4जी डेटा

रिलायंस जियो के जियो डबल धमाका ऑफर की वापसी हो गई है। Jio अपने हर सब्सक्राइबर को जून महीने में रीचार्ज कराने पर हर दिन इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त 1.5 जीबी डेटा देगी। इसके अलावा MyJio ऐप से रीचार्ज कराने पर 100 रुपये तक की छूट भी मिलेगी।

Jio Double Dhamaka ऑफरः हर दिन इस्तेमाल के लिए मिलेगा अतिरिक्त 1.5 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • Jio Double Dhamaka ऑफर मुख्य तौर पर अतिरिक्त डेटा का है
  • यूज़र पहले की तुलना में अतिरिक्त 1.5 जीबी 4जी डेटा पाएंगे
  • Jio ने किसी भी प्लान की वैधता में कोई बदलाव नहीं किया है
विज्ञापन
रिलायंस जियो के जियो डबल धमाका ऑफर की वापसी हो गई है। Jio अपने हर सब्सक्राइबर को जून महीने में रीचार्ज कराने पर हर दिन इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त 1.5 जीबी डेटा देगी। इसके अलावा MyJio ऐप से रीचार्ज कराने पर 100 रुपये तक की छूट भी मिलेगी। Jio ने जानकारी दी है कि जियो डबल धमाका ऑफर 12 जून 2018 को शाम 4 बजे से लेकर 30 जून 2018 तक उपलब्ध होगा। इस ऑफर के ज़रिए कंपनी एक बार फिर देश के सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel को चुनौती दे रही है जिसने हाल के दिनों में अपने कई प्रीपेड रीचार्ज पैक को ज़्यादा फायदेमंद बना दिया था।

Jio Double Dhamaka ऑफर मुख्य तौर पर अतिरिक्त डेटा का है। अब हर दैनिक डेटा वाले प्लान में यूज़र पहले की तुलना में अतिरिक्त 1.5 जीबी 4जी डेटा पाएंगे। किसी भी प्लान की वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यूज़र पहले की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन मुफ्त 100 एसएमएस और जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन का मज़ा लेते रहेंगे। इसके अलावा डेटा की दैनिक सीमा खत्म हो जाने के बाद अनलिमिटेड इंटरनेट का एक्सेस मिलता रहेगा, लेकिन 64 केबीपीएस की स्पीड में।
 
jio prepaid recharge offer

हर दिन 1.5 जीबी 4जी डेटा वाले प्लान में अब मिलेगा 3 जीबी डेटा
जानकारी मिली है कि हर Jio यूज़र को अब 149 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये और 499 रुपये से रीचार्ज कराने पर हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी की जगह 3 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा। Jio Double Dhamaka ऑफर में 149 रुपये वाले प्लान में कुल 84 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। 349 रुपये वाले प्लान में 210 जीबी डेटा, 399 रुपये वाले Jio रीचार्ज पैक में 252 जीबी डेटा और 449 रुपये वाले प्लान में 272 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि इन प्लान की वैधता में कोई बदलाव नहीं है। बस हर दिन 4जी डेटा की सीमा 1.5 जीबी से बढ़ाकर 3 जीबी कर दी गई है।

हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा वाले प्लान में अब मिलेगा 3.5 जीबी डेटा
198 रुपये, 398 रुपये, 448 रुपये और 498 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज कराने वाले Jio यूज़र अब हर दिन 3.5 जीबी डेटा पाएंगे। Jio Double Dhamaka ऑफर में 198 रुपये वाले प्लान में कुल 98 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। 398 रुपये वाले प्लान में 245 जीबी डेटा, 448 रुपये वाले Jio रीचार्ज पैक में 294 जीबी डेटा और 498 रुपये वाले प्लान में 318.5 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि इन प्लान की भी वैधता में कोई बदलाव नहीं है। बस हर दिन 4जी डेटा की सीमा 2 जीबी से बढ़ाकर 3.5 जीबी कर दी गई है।

हर दिन 3 जीबी, 4 जीबी और 5 जीबी डेटा प्लान में भी किए गए बदलाव
28 दिन की वैधता के साथ आने वाले 299 रुपये वाले Jio प्लान से रीचार्ज कराने पर अब 126 जीबी डेटा मिलेगा, हर दिन 4.5 जीबी। पहले इस प्लान में यूज़र को हर दिन 3 जीबी के हिसाब से कुल 84 जीबी डेटा मिलता था। इसी तरह से जियो डबल धमाका ऑफर के तहत 509 रुपये वाले रीचार्ज पैक में अब 154 जीबी डेटा मिलेगा, हर दिन 5.5 जीबी डेटा। पहले यूज़र 4जी स्पीड में सर्वाधिक 112 जीबी डेटा पाते थे। 799 रुपये वाला Jio प्लान चुनने पर कुल 182 जीबी डेटा मिलेगा। अब इस्तेमाल के लिए हर दिन 5 जीबी की जगह 6.5 जीबी डेटा दिया जाएगा।

MyJio ऐप से रीचार्ज कराने पर और सस्ते मिलेंगे प्लान
Jio की ओर से 300 रुपये से ऊपर के रीचार्ज पर 100 रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं, 300 रुपये से कम के रीचार्ज पर 20 प्रतिशत की छूट है। इसके लिए जियो यूज़र को MyJio ऐप से रीचार्ज कराना होगा और भुगतान के लिए फोनपे वॉलेट को इस्तेमाल में लाना होगा। इस तरह से यूज़र के लिए 149 रुपये वाले रीचार्ज पैक की प्रभावी कीमत 120 रुपये हो जाएगी और 399 रुपये वाले पैक की प्रभावी कीमत 299 रुपये।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Reliance Jio, Jio Offer, Jio Plan, Jio Recharge
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »