Jio Recharge

Jio Recharge - ख़बरें

  • Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
    Jio का सिमकार्ड इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। कंपनी की ओर से कई यूजर्स को कथित अलर्ट मिल रहे हैं। जिनमें कहा गया है कि अगर यूजर का मोबाइल रीचार्ज प्लान समाप्त हो गया तो सर्विसेज उसी समय बंद हो सकती हैं।
  • ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
    Jio अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लेकर आती है जो बेहद सस्ते में सालभर की वैधता दे देता है। यह प्लान कंपनी के प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए लिस्टेड है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Jio.com के अलावा MyJio ऐप से भी एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान की कीमत 1000 रुपये है। यह एक ऐसा प्लान है जो 365 दिनों की वैधता देता है।
  • हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
    डेली रिचार्ज के झंझट से छुटकारा चाहिए तो Jio, Airtel और Vodafone Idea के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। इन प्लान में यूजर्स को डेली 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस फ्री दिए जाते हैं। इसके अलावा ये प्लान फ्री रोमिंग बेनिफिट्स, फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन और रात भर फ्री डाटा जैसे लाभ प्रदान करते हैं।
  • Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
    Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए ₹10,000 वाला Broadband Freedom Pack ऑफर कर रहा है। इसमें 15 महीने की सर्विस वैलिडिटी और 100Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह पैक JioFiber और JioAirFiber कनेक्शन के लिए उपलब्ध है, लेकिन दोनों में डेटा लिमिट अलग-अलग है। JioFiber यूजर्स को 3.3TB डेटा मिलता है, जबकि JioAirFiber यूजर्स को 1TB डेटा दिया जाता है। पैक में Amazon Prime Lite, JioHotstar, SonyLIV और ZEE5 समेत कई OTT ऐप्स के सब्सक्रिप्शन और लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी शामिल है। इसके अलावा, Jio के पास ₹8,888 वाला Freedom Pack भी है, जिसमें 30Mbps तक की स्पीड और लंबी वैलिडिटी मिलती है। रिचार्ज करने से पहले ग्राहकों को पात्रता और प्लान की शर्तें चेक करनी चाहिए।
  • बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
    Reliance Jio ने परिवार और बच्चों की Online Safety के लिए JioShield सर्विस लॉन्च की है। इसकी एक साल की फीस ₹1,000 है और लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत पात्र ग्राहकों को ₹100 के 10 रिचार्ज वाउचर भी मिलते हैं। JioShield में बच्चों की लोकेशन ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, SOS अलर्ट, लो बैटरी अलर्ट, स्क्रीन टाइम कंट्रोल और ऐप मैनेजमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पैरेंट्स JioThings ऐप के जरिए इन फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं। सर्विस के साथ 12 महीने का Canva Pro और 28 दिनों का Unlimited 5G Upgrade भी ऑफर का हिस्सा है।
  • ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
    Jio ने चुनिंदा प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹51 का True Unlimited 5G Upgrade ऑफर दिया है। इस ऐड-ऑन के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा 3GB 4G डेटा भी मिलता है। हालांकि, यह कोई अलग से मिलने वाला सामान्य रिचार्ज प्लान नहीं है और इसका फायदा लेने के लिए यूजर के पास पहले से योग्य बेस प्लान होना जरूरी है। ₹51 वाले ऑफर की वैधता मौजूदा बेस प्लान के साथ जुड़ी रहती है। इसके लिए 5G फोन और Jio True 5G नेटवर्क की उपलब्धता भी जरूरी है। जानें कौन से यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
  • Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
    Jio ने 365 दिनों की वैधता वाला नया प्लान अपडेट किया है। कंपनी 1 साल वैलिडिटी के तहत 3599 रुपये का खास प्लान पहले से लेकर आती है, लेकिन 10वीं वर्षगांठ के मौके पर इस प्लान को सुपर-डुपर हिट प्लान बना दिया है। इस प्लान में कंपनी ने 120GB फ्री डेटा दे दिया है।
  • Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
    BSNL ने अपने ₹225 वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है। प्लान की कीमत अभी भी ₹225 है, लेकिन इसकी सर्विस वैलिडिटी 30 दिन से घटाकर 28 दिन कर दी गई है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है। पहले प्लान की औसत दैनिक लागत ₹7.50 थी, जो अब 28 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से करीब ₹8.03 हो गई है। हालांकि, 2.5GB डेली डेटा के हिसाब से यह प्लान अब भी कम कीमत वाला विकल्प है।
  • Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
    Jio ने अपने 299 रुपये वाले लोकप्रिय प्रीपेड प्लान को जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों को एक साल तक मौजूदा कीमत पर रिचार्ज करने के लिए Jio Prime Membership का विकल्प दिया है। इसकी कीमत 300 रुपये है और योग्य Jio प्लान की कीमत 5 सितंबर 2027 तक लॉक की जा सकती है। यानी अगर इस दौरान 299 रुपये वाला प्लान महंगा होता है, तो Prime सदस्य उसे मौजूदा कीमत पर रिचार्ज कर सकेंगे। 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी और रोज 1.5GB डेटा मिलता है। यह फैसला Airtel के 299 रुपये वाले प्लान को बंद करने के बाद आया है।
  • BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
    BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूजर्स को खास तोहफा दिया है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 1 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है जिसके तहत यूजर्स को 28 दिनों तक वैधता मिलती है। साथ ही नई सिम दी जाती है और कई बेनिफिट्स साथ में आते हैं।
  • सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
    Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए ₹55 का नया JioTV Pro Pack लॉन्च किया है। यह 30 दिन की वैधता वाला एंटरटेनमेंट-ओनली प्लान है, जिसमें 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स और 150 से अधिक प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज, किड्स और रीजनल चैनल्स शामिल हैं, जबकि स्पोर्ट्स चैनल्स उपलब्ध नहीं हैं। प्लान का इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव Jio प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन जरूरी है। रिचार्ज के बाद यूजर सीधे JioTV ऐप में लॉग इन करके कंटेंट देख सकते हैं।
  • 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
    Reliance Jio ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स की पेशकश की है। 459, 495, 545, 749 और 899 रुपये वाले प्लान्स में रोज मिलने वाले डेटा के अलावा 5GB से 20GB तक अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। इनमें कई प्लान्स में Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioGames, FanCode और JioAICloud जैसे फायदे भी शामिल हैं। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं या AI और OTT बेनिफिट्स चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
  • Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
    Jio, Airtel यूजर्स के लिए एक चिंताजनक खबर है। देश की दोनों बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर्स जल्द ही अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर सकती हैं। यह बढ़त आने वाले कुछ दिनों में सामने आ सकती है जिसके बाद ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है। Jio, Airtel के ग्राहकों को मासिक रीचार्ज करवाना महंगा पड़ सकता है।
  • Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
    Vodafone Idea अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला सबसे धांसू प्लान पेश करती है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 3999 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। यूजर को 365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।
  • अब itel 4G फीचर फोन यूजर्स को भी मिलेगा Jio के ₹123 प्लान का फायदा
    itel ने अपने 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए Reliance Jio के 123 रुपये वाले प्लान को उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 0.5GB डेटा मिलता है। कंपनी के मुताबिक इससे फीचर फोन यूजर्स सालाना करीब 1,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा Jio के दूसरे फीचर फोन प्लान्स भी अब itel के 4G फीचर फोन पोर्टफोलियो पर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »