• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio के इस रीचार्ज में 84 दिनों तक रोज़ाना मिलेगा 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, जानें प्लान

Jio के इस रीचार्ज में 84 दिनों तक रोज़ाना मिलेगा 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, जानें प्लान

इस लेख के माध्यम से हम आपको यह बताएंगे कि Jio का यह 1.5GB वाला रीचार्ज प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों Airtel व Vi के 1.5GB डेटा व कॉलिंग रीचार्ज प्लान के मुकाबले कैसे बेहतर है।

Jio के इस रीचार्ज में 84 दिनों तक रोज़ाना मिलेगा 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, जानें प्लान
ख़ास बातें
  • Jio के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 555 रुपये है
  • डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है
  • इस रीचार्ज प्लान में रोज़ाना मुफ्त मिलते हैं 100 SMS
विज्ञापन
Jio के यूं तो कई लोकप्रिय प्रीपेड रीचार्ज प्लान हैं, जो शानदार डेटा व कॉलिंग बेनेफिट के साथ लम्बी अवधि की वैधता प्रदान करते हैं। हालांकि, आज हम कंपनी के 84 दिन वैधता वाले प्लान की बात करें, जिसमें ग्राहकों को रोज़ाना 1.5GB डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट मिलते हैं। रिलायंस जियो के इस रीचार्ज पैक की कीमत 555 रुपये है। इस लेख के माध्यम से हम आपको यह बताएंगे कि जियो का 555 रुपये का 1.5GB वाला रीचार्ज प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों Airtel व Vi के 1.5GB डेटा व कॉलिंग रीचार्ज प्लान के मुकाबले कैसे बेहतर है।

Jio के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 555 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को 84 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बात यदि प्लान के बेनेफिट्स की करें, तो ग्राहकों को 555 रुपये के रीचार्ज प्लान में डेली 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मुहैया कराया जाता है। जिसका मतलब है कि कुल 84 दिनों तक यूज़र्स को 126GB डेटा इस प्लान के तहत प्राप्त होता है। बाकि प्लान्स के मुकाबले इस प्लान में डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद आपके अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता, बल्कि जियो आपकी इंटरनेट स्पीड को घटकर 64 Kbps कर देता है।

डेटा के अलावा, आपको इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 मुफ्त SMS करने की सुविधा भी मिलती है। साथ ही इस प्लान के साथ आपको Jio App का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होता है।

जियो के विपरित यदि Airtel के 84 दिन वाले 1.5GB वाले रीचार्ज प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 598 रुपये है। जो कि यकिनन जियो से ज्यादा है। इसमें भी ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व रोज़ाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। इसके अलावा Vi के 1.5 जीबी डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट वाले प्लान की बात करें, जो कि 84 दिन की वैधता के साथ आता है तो इस प्लान की कीमत 599 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, vi, Jio, Jio rs 555 recharge plan, Jio recharge plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  2. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  3. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  4. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  5. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  6. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
  7. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  8. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  9. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  10. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »