Jio का सिंगल साइन-इन सिस्टम होगा Jio SecureID, फिलहाल ज़ारी है टेस्टिंग

सुनने में यह Jio SecureID सर्विस “Sign in with Apple” और “Google's sign-in” की तरह ही लगती है। हालांकि, जियो ने एक कदम और आगे बढ़कर इस प्रक्रिया में आधार वेरिफिकेशन को जोड़ दिया है।

Jio का सिंगल साइन-इन सिस्टम होगा Jio SecureID, फिलहाल ज़ारी है टेस्टिंग

Jio SecureID से जुड़ेगा आपका आधार नंबर

ख़ास बातें
  • Jio SecureID एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर होगा उपलब्ध
  • फिलहाल Reliance Jio कर्मचारी कर रहे हैं इस सर्विस की टेस्टिंग
  • केवल जियो नेटवर्क पर ही नहीं, सभी नेटवर्क के लिए उपलब्ध होगी यह सर्विस
विज्ञापन
Reliance Jio ने सुरक्षा की दिशा में एक नया कदम आगे बढ़ाया है, जिसका नाम है Jio SecureID। दरअसल, कंपनी डिज़िटल बिजनेस में विस्तार कर रही है, हैकिंग के बढ़ते मामलों को देख कंपनी ने इस नई सर्विस की शुरुआत की है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि कंपनी की यह नई सर्विस डिजिटल ऑथेंटिकेशन और ऑथराइजेशन सिस्टम के लिए डिज़ाइन की गई है, जिसके जरिए यूज़र्स सिंगल आइडेंटिटी का इस्तेमाल कर ऐप्स और वेबसाइट में लॉग-इन कर सकते हैं। यूं तो सुनने में यह प्रक्रिया “Sign in with Apple” और “Google's sign-in” की तरह ही लगती है। हालांकि, जियो ने एक कदम और आगे बढ़कर इस प्रक्रिया में आधार वेरिफिकेशन को जोड़ दिया है। फिलहाल, जियो की यह सर्विस टेस्टिंग फेज़ में है, जिसे रिलायंस ग्रुप के कर्मचारियों को ही मुहैया कराई गई है। लेकिन जल्द ही इसे यूज़र्स तक भी ज़ारी कर दिया जाएगा।

Jio site पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Jio SecureID में एक उच्च स्तर की सिक्योर पेटेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है, जिसमें यूज़र के पासवर्ड व पिन ही सेव नहीं किए जाते। कंपनी का दावा है कि इस सिस्टम को हैक नहीं किया जा सकता। इसमें दो तरह पिन का इस्तेमाल होता है, एक चार डिजिट पिन और दूसरा छह डिजिट पिन। छह डिजिट पिन का इस्तेमाल हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन के लिए होता है।

जियो साइट के FAQ page पर दिखा है कि नया सिस्टम शुरुआती रूप से Reliance Group Employee Self Service "ESS" पोर्टल पर लागू किया गया है। हालांकि, योजना है कि आने वाले दिनों में इसे सभी रिलायंस ऐप और पोर्टल पर लाया जाए। फिलहाल, यह सर्विस रिलायंस कर्मचारियों के लिए बीटा टेस्टिंग में उपलब्ध है। हालांकि, पेज में यह भी बताया गया है कि इस सर्विस का इस्तेमाल भविष्य में किसी भी ऐप व वेबसाइट पर किया जा सकता है।
 

How does Jio SecureID work?

जियो सिक्योरआईडी बीटा टेस्टिंग के लिए एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर उपलब्ध है। यूज़र द्वारा ऐप डाउनलोड करने के बाद, उनसे उनका मोबाइल नंबर पूछा जाता है, ताकि वह अपना JioID अकाउंट बना सके। यह नंबर जियो नेटवर्क या फिर अन्य किसी टेलीकॉम सर्विस का हो सकता है, जिसका मतलब है कि यह सर्विस केवल जियो यूज़र्स के लिए ही नहीं बनाई गई, इसका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।

Jio SecureID App में नंबर डालने के बाद आपके पास OTP आएगा, जिसके बाद आपसे आपका आधार कार्ड स्कैन करने को कहा जाएगा फ्रंट और बैक दोनों तरफ से। मोबाइल नंबर के साथ आधार कार्ड की डिटेल्स कैप्चर करने के बाद ही आप यूनिक लॉग-इन आइडी पर साइन-अप कर पाएंगे। इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहे मैसेज को पढ़ते हुए 20 सेकेंड की वीडियो रिकॉर्ड करनी होगी।
 

Scope of Jio SecureID

रिलायंस जियो के पास टेलीकॉम नेटवर्क के अलावा भी विभिन्न सर्विस हैं, जिसे पह Jio प्लेटफॉर्म के तहत पेश करती है। इन सभी प्लेटफॉर्म पर Jio SecureID का इस्तेमाल किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी JioMart के तहत ग्रोसरी डिलिवरी सर्विस शुरू की है। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के लिए JioMeet सर्विस की शुरुआत की गई है। इसके अलावा कंपनी की अपनी म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस भी मौजूद है JioSaavn। संभावना है कि इन सभी प्लेटफॉर्म पर Jio SecureID इंटीग्रेशन सर्विस लागू की जाएगी।

Jio के अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस के अलावा, कंपनी के पास Facebook जैसे निवेशक हैं जो जियो की इस Jio SecureID सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio SecureID, Jio, Reliance Jio, JioID
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max हुआ 7000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  4. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  5. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  6. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  8. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  9. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  10. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »