JioMart WhatsApp Order Booking सर्विस लॉन्च, यूं करें आसानी से अपना ऑर्डर

JioMart, रियालंस रिटेल द्वारा संचालित एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। लॉकडाउन के दौरान इस प्लेटफॉर्म ने अपने ग्राहकों को एक नई सुविधा प्रदान की है और वो सुविधा है WhatsApp Order Booking Service।

JioMart WhatsApp Order Booking सर्विस लॉन्च, यूं करें आसानी से अपना ऑर्डर

JioMart, रियालंस रिटेल द्वारा संचालित एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है

ख़ास बातें
  • JioMart WhatsApp के जरिए ऑर्डर 48 घंटे में होगा उपलब्ध
  • +91 88500 08000 यह है जियोमार्ट व्हाट्सऐप नंबर
  • फिलहाल महाराष्ट्र में ही उपलब्ध है यह सुविधा
विज्ञापन
JioMart, रियालंस रिटेल द्वारा संचालित एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। लॉकडाउन के दौरान इस प्लेटफॉर्म ने अपने ग्राहकों को एक नई सुविधा प्रदान की है और वो सुविधा है WhatsApp Order Booking Service' यानी अब आप जियोमार्ट से व्हाट्सऐप के जरिए भी ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। इस नई सुविधा के लिए एक जियोमार्ट व्हाट्सऐप नंबर ज़ारी किया गया है, जो कि जरूरी सामान का ऑर्डर लेकर उसे 48 घंटों के अंदर आपको उपलब्ध कराने का वादा करता है। आपको बता दें, हाल ही में Facebook ने Reliance Jio में 9.99 की हिस्सेदारी खरीदी और इसके बाद ही कंपनी द्वारा व्हाट्सऐप की यह नई सुविधा लॉन्च की गई है। कुछ समय पहले ही खबर मिली थी कि टेलीकॉम ऑपरेटर जियोमार्ट के लिए व्हाट्सऐप पुश पेश करने वाला है और अब कंपनी ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। फिलहाल, यह सुविधा महाराष्ट्र के ही कुछ जगहों में उपलब्ध है। यह नई जियोमार्ट व्हाट्सऐप ऑर्डर बुकिंग सुविधा नवी मुंबई के कुछ इलाकों में, ठाणे और कल्याण में ही लाइव की गई है।

Reliance Jio ने इस सुविधा के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर पेश किया है। Gadgets 360 ने JioMart WhatsApp Order Booking सुविधा की जांच नवी मुंबई इलाके में की और हम ऑर्डर प्लेस करने में सफल रहे। यूज़र्स को इसके लिए इस व्हाट्सऐप नंबर को अपने फोन पर सेव करना है और इसके बाद वह इस पर चैट करने में सक्षम रहते हैं। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि इस सुविधा के तहत होम डिलीवरी नहीं की जा रही। ऑर्डर प्लेस करने के बाद इस ऑर्डर को आप अपने नजदीकी किराना स्टोर से उपलब्ध कर सकते हैं।
 

तो चलिए स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं व्हाट्सऐप पर कैसे करें जियोमार्ट ऑर्डर प्लेस-

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में +91 88500 08000 को जियोमार्ट के नाम से सेव करें।

2. नंबर सेव करने के बाद अपने व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट में इस नंबर सर्च करें, इसके लिए लिस्ट को रिफ्रेश करने की जरूरत पड़ेगी।

3. अब इस कॉन्टेक्ट नंबर पर 'Hi' मैसेज भेजे।

4. मैसेज भेजने के बाद आपके पास ऑटो-जनरेटेड मैसेज आएगा। इस मैसेज में बताया जाएगा कि यह सुविधा केवल नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण में ही उपलब्ध है।

5. इसमें जानकारी दी जाएगी कि जियोमार्ट का इस्तेमाल करके यदि आप 7 बजे से पहले अपना ऑर्डर प्लेस कर देते हैं, तो अपने नजदीकी किराना स्टोर से आप इस ऑर्डर को अगले दो दिन में प्राप्त कर सकेंगे।

6. इस ऑटो-जनरेटेड मैसेज में आपको एक लिंक भी दिया जाएगा, जो कि महज 30 मिनट तक ही उपलब्ध रहेगा। अगर आप इस लिंक का इस्तेमाल 30 मिनट के अंदर नहीं करते। तो आपको दोबारा ऑर्डर प्लेस करने के लिए 'Hi' का मैसेज भेजना होगा।

7. लिंक पर क्लिक करके 'जियमार्ट' का पेज ओपन होगा, इस पेज में आपसे थोड़ी-बहुत जानकारी मांगी जाएगी। जैसे आपके घर का पता और आपका फोन नंबर इत्यादि।

8. जानकारी भरने के बाद ‘Proceed' पर क्लिक करें।

9. अब आपके सामने किराना स्टोर पर उपलब्ध सामान की लिस्ट दिखेगी। यह लिस्ट उतनी बड़ी नहीं है, जितनी उम्मीद  थी। जियोमार्ट को इसमें सुधार करना चाहिए।

10. ऑर्डर प्लेस होने के बाद जियोमार्ट आपको कुल भुगतान की राशि बताएगा और तुरंत एक दूसरा व्हाट्सऐप मैसेज करेगा।

11. अगले मैसेज में आपको अपने नजदीकी किराना स्टोर का नाम और पता मिलेगा, जहां से आप ऑर्डर किया हुआ सामान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आपको फोन नंबर भी दिया जाएगा, जिस पर फोन करके आप अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा जैसे ही आपका ऑर्डर तैयार हो जाएगा, वैसे ही आपको अपने नजदीकी किराना स्टोर से इस प्राप्त करने का मैसेज भी मिल जाएगा। ऑर्डर का भुगतान सामान लेते समय ही करना होगा।

12. इसके अलावा, जियोमार्ट आपको गूगल मैप लिंक भी भेजेगा। जिसकी सहायता से आप आसानी से उस किराना स्टोर तक पहुंच सकते हैं।

आपको बता दें, जियोमार्ट की शुरुआत इस साल जनवरी में हुई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »