Jio का भारत में मौजूद सबसे सस्ता 11 रुपये का प्रीपेड प्लान, जानें बेनिफिट्स

Jio के सबसे सस्ते 4G डेटा वाउचर की कीमत 11 रुपये है। इस रीचार्ज प्लान में आपको 1 जीबी डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करेगी।

Jio का भारत में मौजूद सबसे सस्ता 11 रुपये का प्रीपेड प्लान, जानें बेनिफिट्स
ख़ास बातें
  • Jio के 11 रुपये के डेटा वाउचर की वैधता आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करेगी
  • पहले इस प्लान में मिलता था 800MB डेटा
  • जियो के रीचार्ज पर 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है
विज्ञापन
Jio टेलीकॉम मार्केट में बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर देता है। जियो की बादशाहत का सबसे बड़ा कारण है जियो के किफायती रीचार्ज प्लान, जिसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा डेटा बेनेफिट मिलता है। इंटरनेट की जरूरत को समझते हुए जियो कई ऐसे वाउचर भी लेकर आता है, जिसमें यूज़र्स को कम से कम कीमत वाले रीचार्ज प्लान में ज्यादा से ज्यादा डेटा मुहैया कराया जाए। जियो के सबसे सस्ते 4G डेटा वाउचर की बात करें, तो इसकी कीमत महज 11 रुपये हैं। 11 रुपये के रीचार्ज में आपको 1 जीबी डेटा अतिरिक्त मिलता है, जिसका इस्तेमाल आप अपने मौजूदा प्लान के साथ कर सकते हैं।
 

Jio Cheapest 4G Data Plans – Rs. 11

जैसे कि हमने बताया Jio के सबसे सस्ते 4G डेटा वाउचर की कीमत 11 रुपये है। इस रीचार्ज प्लान में आपको 1 जीबी डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करेगी। यानी कि यदि आपने 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लिया है, जिसमें आपको डेली 1.5 जीबी डेटा 28 दिन तक की वैधता के साथ मिलता है। ऐसे में यदि आप 11 रुपये का डेटा वाउचर एक्टिवेट कराते हैं, तो आपको इसके अतिरिक्त 1 जीबी डेटा दिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल आप 28 दिन तक कर सकते हैं।

आपको बता दें, 11 रुपये के रीचार्ज में पहले 1 जीबी की जगह 800 MB डेटा ही मिलता था, लेकिन पिछले महीने जनवरी में ही कंपनी ने इसमें 200एमबी डेटा का इज़ाफा कर दिया। जिसके साथ अब आपको 11 रुपये के डेटा एड-ऑन पैक लेने पर 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है।

11 रुपये के पैक के अलावा अन्य डेटा वाउचर की बात करें, तो आपको इसके अतिरिक्त 3 और वाउचर प्राप्त होंगे। 11 रुपये के बाद इसमें 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये का डेटा एड-ऑन पैक मिलता है, जिसमें आपको बिना वैलिडिटी के डेटा प्राप्त होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »