• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 90 दिनों तक 200GB इंटरनेट, अनलिमिटिड 5G, वॉयस कॉलिंग के साथ Jio लाई सबसे धांसू प्लान!

90 दिनों तक 200GB इंटरनेट, अनलिमिटिड 5G, वॉयस कॉलिंग के साथ Jio लाई सबसे धांसू प्लान!

इस प्लान के साथ यूजर को 20GB डेटा फ्री भी मिल रहा है।

90 दिनों तक 200GB इंटरनेट, अनलिमिटिड 5G, वॉयस कॉलिंग के साथ Jio लाई सबसे धांसू प्लान!

इस Jio प्लान के साथ यूजर को 20GB डेटा फ्री भी मिल रहा है।

ख़ास बातें
  • यह प्लान डेली बेसिस पर यूजर को 2GB हाई स्पीड इंटरनेट देता है।
  • प्लान में यूजर को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
  • योग्य ग्राहकों को Unlimited 5G डेटा भी कंपनी दे रही है।
विज्ञापन
Reliance Jio देश की नम्बर 1 टेलीकॉम कंपनी है। जियो समेत Airtel आदि टेलीकॉम ऑपरेटर अपने प्लान टैरिफ बढ़ा चुके हैं। लेकिन अभी भी जियो के कुछ प्लान ऐसे हैं जो वाकई फायदे का सौदा हैं। Airtel के मुकाबले जियो के प्लान वैल्यू फॉर मनी कहे जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महंगाई के दौर में भी आपको सस्ते में कमाल के बेनिफिट्स देता है। लॉन्ग टर्म वैलिडिटी की चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह प्लान सबसे बेस्ट है। 

Reliance Jio ने अपने प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियो में एक नया प्लान जोड़ा है। यह प्लान एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें कंपनी 90 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। इसे MyJio App या Jio Official Website से 899 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान में यूजर को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी तीन महीने तक आपको रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिलती है। यह प्लान डेली बेसिस पर यूजर को 2GB हाई स्पीड इंटरनेट देता है। यानी कि 90 दिनों तक कंपनी 180GB डेटा का लाभ दे रही है। 

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती, इस प्लान के साथ यूजर को 20GB डेटा फ्री भी मिल रहा है। यानी की प्लान के लिए कुल डेटा बेनिफिट 200GB हो जाता है। कहा जा सकता है कि यह जियो प्लान इंटरनेट डेटा के मामले में धांसू बेनिफिट लेकर आता है। इसके अलावा, अनलिमिटिड कॉलिंग तो इसमें है ही। साथ में रोजाना 100SMS फ्री भेजने की सुविधा भी कंपनी ने दी है। डेटा कोटा खत्म होने जाने के बाद भी इंटरनेट 64kbps की स्पीड से चलता रहेगा। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ योग्य ग्राहकों को Unlimited 5G डेटा भी कंपनी दे रही है। 

कंपनी ने प्लान के तहत ग्राहक के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा है। इस जियो प्लान के साथ जियो ऐप्स पर आप एंटरटेनमेंट का मजा भी ले सकते हैं। इसमें JioTV, JioCinema, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV पर टीवी शो, सीरीज आदि का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। 

प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud ऐप एक्सेस आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इस तरह से यह जियो प्लान आपको पूरा पैकेज ऑफर करता है जिसमें ग्राहक की हर तरह की जरूरत को शामिल किया गया है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »