• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • Jio का सबसे सस्ता 336 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा प्लान, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ, Airtel व Vi जैसी कंपनियों के प्लान से है बेस्ट

Jio का सबसे सस्ता 336 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा प्लान, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ, Airtel व Vi जैसी कंपनियों के प्लान से है बेस्ट

Jio के सस्ते लॉन्ग टर्म वाले डेली 1.5 जीबी डेटा प्लान की तुलना अन्य नेटवर्क से करें, तो आपको Vi (वोडाफोन आइडिया) में 1,197 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान प्राप्त होगा, जिसमें आपको डेली 1.5 जीबी डेटा 180 दिन तक की वैधता के साथ प्राप्त होगा।

Jio का सबसे सस्ता 336 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा प्लान, अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ, Airtel व Vi जैसी कंपनियों के प्लान से है बेस्ट

प्लान में 100 एसएमएस प्रतिदिन मुफ्त मिलते हैं

ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान में डेली मिलेगा 1.5 जीबी डेटा प्लान
  • जियो के इस प्लान की वैधता 336 दिन की है
  • जियो का ये सबसे सस्ता लॉन्ग-टर्म प्लान है, जो डेली डेटा कोटा के साथ आता ह
विज्ञापन
Jio आज के समय में भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। जियो अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से विभिन्न रीचार्ज प्लान लेकर आती है, जिसमें शॉर्ट टर्म रीचार्ज प्लान से लेकर लॉन्ग टर्म रीचार्ज प्लान तक शामिल है। हर कोई अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से इन प्लान्स को चुनता है। जिनकी प्राथमिकता डेटा होती है, वह अलग से डेटा एड-ऑन प्लान को भी अपने मौजूदा प्लान के साथ एक्टिवेट करा लेते हैं। हालांकि, कंपनी वर्क फ्रॉम होम और स्टडी फ्रॉम होम की जरूरत को समझते हुए अपने कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ज्यादा से ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान लाती है, जिनमें ग्राहकों को डेली डेटा कोटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग व फ्री SMS जैसी सुविधाएं प्राप्त हो जाती हैं। वैसे तो कंपनी आज की तारीख में डेली 3 जीबी तक का डेटा मुहैया कराती है, लेकिन कई यूज़र्स होते हैं जिनके लिए दिनभर 1 से 1.5 जीबी डेटा ही काफी होता है... ऐसे में वो 2 जीबी डेटा की कीमत वाले प्लान की तुलना में सस्ते प्लान की तलाश करते हैं, जिसमें उन्हें डेली 1.5 जीबी प्राप्त हो जाए। आज हम आपको Jio के ऐसे ही प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। जियो के इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 504 जीबी डेटा मिलता है, जिसकी वैधता 336 दिन की होती है। आइए विस्तार से जानते हैं इस प्लान के बारे में।

Jio के जिन प्रीपेड ग्राहकों के लिए डेली 1.5 जीबी डेटा काफी होता है और वह लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं... तो ऐसे में उनके लिए जियो का 2,121 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान बेस्ट साबित हो सकता है। जियो का यह सबसे सस्ता लॉन्ग-टर्म प्लान है, जिसमें आपको प्रतिदिन डेटा कोटा प्राप्त होता है। जैसे कि हमने बताया कुल मिलाकर इस प्लान के तहत आपको 504 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है।

डेटा लाभ के अलावा, इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को जियो से जियो, जियो से अन्य नेटवर्क और लैंडलाइन पर मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ प्लान में 100 एसएमएस प्रतिदिन मुफ्त मिलते हैं। अन्य बेनेफिट की बात करें, तो Jio एप्लिकेशन जैसे JioTV, JioCinema और JioNews का कॉम्पलिमेंट्री एक्सेस भी प्राप्त होता है।

जियो के सस्ते लॉन्ग टर्म वाले डेली 1.5 जीबी डेटा प्लान की तुलना अन्य नेटवर्क से करें, तो आपको Vi (वोडाफोन आइडिया) में 1,197 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान प्राप्त होगा, जिसमें आपको डेली 1.5 जीबी डेटा प्राप्त होगा। हालांकि, कीमत के हिसाब से इस नेटवर्क पर आपको महज 180 दिन तक की ही वैधता प्राप्त होगी। जबकि Airtel पर 365 दिन की वैधता के बाद 84 दिन की वैधता वाले प्लान ही मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio rs 1, 121 plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »