JioFi से बदलें अपना पुराना डॉन्गल, पाएं 2,200 रुपये कैशबैक

जो यूज़र पुराना डॉन्गल/मोडेम हटाकर नए वाई-फाई डॉन्गल की तलाश में हैं उनके लिए Jio नया एक्सचेंज ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को जियोफाई 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस 999 रुपये में दी जाएगी और उनका नॉन-जियो मोडेम व डॉन्गल ले लिया जाएगा।

JioFi से बदलें अपना पुराना डॉन्गल, पाएं 2,200 रुपये कैशबैक

JioFi खरीदें और पाएं 2,200 रुपये कैशबैक

ख़ास बातें
  • नए वाई-फाई डॉन्गल की तलाश में हैं तो Jio दे रही है कैशबैक
  • ऑफर के तहत जियोफाई 4जी हॉटस्पॉट 999 रुपये में मिलेगा
  • नॉन-जियो मोडेम व डॉन्गल के बदले लिया जा सकता है नया जियोफाई
विज्ञापन
जो यूज़र पुराना डॉन्गल/मोडेम हटाकर नए वाई-फाई डॉन्गल की तलाश में हैं उनके लिए Jio नया एक्सचेंज ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को जियोफाई 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस 999 रुपये में दी जाएगी और उनका नॉन-जियो मोडेम व डॉन्गल ले लिया जाएगा। यह ऑफर सिर्फ ऑफलाइन स्टोर में ही उपलब्ध होगा। साथ ही इसका लाभ सीमित समय तक के लिए ही उठाया जा सकता है। हालांकि, अभी ऑफर खत्म होने की आखिरी तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। Jio यूज़र को इस खरीदारी पर 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। प्रोमो तस्वीर पर जाएं तो जियोफाई एम2एस हॉटस्पॉट डिवाइस भी ऑफर के तहत साथ में दी जाएगी।

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कीमत  1,999 रुपये है। एक बार में यह डिवाइस 10 डिवाइस से कनेक्ट करने में सक्षम है। जो यूज़र अपना पुराना मोडेम जियो स्टोर या रिलायंस डिजिटल स्टोर पर लेकर जाते हैं, वे 999 रुपये में नया जियो हॉटस्पॉट ले जा पाएंगे। यूज़र को पुरानी डिवाइस का सीरियल नंबर देना होगा। इसके बाद उन्हें जियोफाई यूनिट के साथ जियोफाई एमएसआईएसडीएन नंबर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

एक बार जियोफाई के लिए सिम खरीदने के बाद यूज़र को 99 रुपये की प्राइम सदस्यता लेनी होगी। इसके बाद सिम एक्टीवेट करने के लिए 198 रुपये, 299 रुपये का प्लान लेना होगा। सिम एक्टिवेशन पर यूज़र को 50 रुपये वैल्यू के 44 वाउचर मिलेंगे। इनकी कीमत कुल 2,200 रुपये होगी, जिन्हें मायजियो एकाउंट में मुहैया करवाया जाएगा। इन वाउचर की एक्सपायरी क्या होगी? यह जानने के लिए हमने जियो से बातचीत की है। जवाब मिलेते ही हम आपको जानकारी देंगे।

Jio के 199 रुपये वाले पैक की बात करें तो इसमें यूज़र को 2 जीबी डेटा प्रतिदिन दिया जाता है। इसकी वैधता 28 दिन के लिए होती है। वहीं, Jio का 299 रुपये वाला प्लान 3 जीबी डेटा 28 दिन तक प्रतिदिन देता है। दोनों ही प्लान यूज़र को मुफ्त लोकल व एसटीडी कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदिन और जियो ऐप की सुविधाएं प्रदान करते हैं।

JioFi राउटर की कीमत पिछले साल सितंबर में 1,999 रुपये से घटकर 999 रुपये हुई। फिर इसी साल मार्च में कंपनी ने डिवाइस को 1,999 रुपये में बेचना शुरू किया, जिसमें यूज़र को कुल 3,595 कीमत का कैशबैक व वाउचर दिए गए। वर्तमान में आधिकारिक साइट पर यह कीमत 1,999 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Reliance Jio, JioFI, JioFi M2S
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »