Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले दो खास प्लान पेश करती है। ये प्रीपेड प्लान यूजर्स को भर भरकर बेनिफिट्स देते हैं। कंपनी के ये प्लान ऐसे रीचार्ज पैक हैं जिनसे अपग्रेड करवाने के बाद आपको सालभर तक वैलिडिटी, डेटा और एंटरटेनमेंट के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी। 365 दिनों की वैधता के साथ प्लान्स में अनलिमिटिड 5जी सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ भी मिलता है।
कंपनी अपने यूजर्स को अफॉर्डेबल प्राइस में कई ऐसे डेटा प्लान देती है जो एक बार रिचार्ज करवाने पर सालभर के लिए आपको टेंशन मुक्त कर देते हैं। जियो अपने ग्राहकों के लिए 3999 रुपये का प्लान पेश करती है जिसमें यूजर को 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है।