Jio, Airtel, Vi ने टैरिफ बढ़ाने की चुकाई कीमत, इतने लाख यूजर्स ने छोड़ी सर्विस

Jio, Airtel और Vi ने टैरिफ 11 से 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिए थे।

Jio, Airtel, Vi ने टैरिफ बढ़ाने की चुकाई कीमत, इतने लाख यूजर्स ने छोड़ी सर्विस

Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) को टैरिफ हाइक के बाद ग्राहकों का बड़ा नुकसान हुआ।

ख़ास बातें
  • जियो, एयटेल, Vi को छोड़कर गए ग्राहक बीएसएनएल में शिफ्ट हो गए।
  • सरकारी टेलीकॉम कंपनी को 20.93 लाख यूजर्स का फायदा हुआ।
  • जुलाई में अपने टैरिफ 11 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक बढ़ गए थे।
विज्ञापन
टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने कुछ हफ्ते पहले जब अपने रीचार्ज प्लान्स के दामों में बढ़ोत्तरी की तो कंपनियों को इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ताजा आंकड़े कहते हैं कि टैरिफ हाइक के बाद से भारत के तीन बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, और वोडाफोन आइडिया को ग्राहकों का भारी नुकसान हुआ है। जुलाई में इन तीनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर्स के ग्राहक कम हो गए। 

Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) को बीती जुलाई में ग्राहकों का बड़ा नुकसान हुआ है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आंकड़ों के मुताबिक Jio, Airtel और Vi ने क्रमश: 7.5 लाख,  10.69 लाख, और 10.41 लाख ग्राहक जुलाई के अंत में खो दिए। जिसके बाद इन कंपनियों का कस्टमर बेस काफी कम हो गया।  इसमें जियो के ग्राहक घटकर 475.76 मिलियन रह गए, एयरटेल के 387.32 मिलियन रह गए, और वोडाफोन 215.88 मिलियन रह गए। 

PTI के मुताबिक, इसका सीधा फायदा BSNL को मिला। जियो, एयटेल, Vi को छोड़कर गए ग्राहक बीएसएनएल में शिफ्ट हो गए। सरकारी टेलीकॉम कंपनी को 20.93 लाख यूजर्स का फायदा हुआ जो इसमें नए जुड़ गए। जिसके बाद कंपनी का कस्टमर बेस बढ़कर 88.51 मिलियन हो गया। 

Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) ने जुलाई में अपने टैरिफ 11 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिए थे। वहीं BSNL ने टैरिफ प्लान्स में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की। कंपनियों के इस कदम का असर इनके मार्केट शेयर पर व्यापक रूप से दिखाई दिया। रिपोर्ट के अनुसार, जियो का मार्केट शेयर 40.68 प्रतिशत पर आ गया। एयरटेल का 33.12 प्रतिशत पर आ गया। और वोडाफोन का 18.46 प्रतिशत पर आ गया। इसके उलट BSNL का मार्केट शेयर 7.33 प्रतिशत से बढ़कर 7.59 प्रतिशत हो गया। 
.
Airtel लेकिन यहां पर कंपनी की महंगी सर्विस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स जोड़ने में सफल रहा। कंपनी ने जुलाई में 4G और 5G सर्विस इस्तेमाल करने वाले 20.5 लाख से ज्यादा यूजर्स जोड़े। जबकि जियो ने इस तरह के हाई पेइंग 7.6 लाख कस्टमर गंवा दिए। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »