• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio, Airtel, और Vodafone के ये प्लान मात्र Rs 349 से शुरू, मिलेगा 50GB तक डेटा, फ्री OTT, अनलिमिटिड कॉलिंग!

Jio, Airtel, और Vodafone के ये प्लान मात्र Rs 349 से शुरू, मिलेगा 50GB तक डेटा, फ्री OTT, अनलिमिटिड कॉलिंग!

Jio का सबसे सस्ता पोस्टपेड मोबाइल प्लान 349 रुपये में आता है।

Jio, Airtel, और Vodafone के ये प्लान मात्र Rs 349 से शुरू, मिलेगा 50GB तक डेटा, फ्री OTT, अनलिमिटिड कॉलिंग!

Jio, Airtel, और Vi के सबसे सस्ते और किफायती पोस्टपेड प्लान्स 349 रुपये से शुरू हो जाते हैं।

ख़ास बातें
  • Jio, Airtel, और Vi भारत के तीन प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर हैं
  • यूजर्स का एक तबका ऐसा भी है जो इनके पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करता है
  • Airtel का सबसे सस्ता पोस्टपेड मोबाइल प्लान 449 रुपये में आता है
विज्ञापन
Jio, Airtel, और Vi भारत के तीन प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर हैं जिनके देश में सबसे अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। Reliance Jio, Bharti Airtel, और Vodafone Idea (Vi) के प्रीपेड प्लान यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। लेकिन यूजर्स का एक तबका ऐसा भी है जो पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करता है। पोस्टपेड प्लान के लिए यूं तो कंपनियां कई सारे ऑप्शन उपलब्ध करवाती हैं, लेकिन आज हम आपको Jio, Airtel, और Vi के सबसे सस्ते और किफायती प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Jio का सबसे सस्ता पोस्टपेड मोबाइल प्लान
Jio का सबसे सस्ता पोस्टपेड मोबाइल प्लान 349 रुपये में आता है। यह कंपनी की ओर से जारी किया गया ऐसा प्लान है जो यूजर को 30GB डेटा का लाभ देता है। इसके अलावा प्लान में यूजर को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग भी मिलती है। 100 SMS यहां पर रोजाना फ्री भेजने की सुविधा है। इस प्लान के साथ कंपनी अनलिमिटिड 5G डेटा का लाभ भी देती है। साथ ही कुछ फ्री ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी इस प्लान के साथ मिलता है। जिसमें JioTV, JioCinema, और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। 

Airtel का सबसे सस्ता पोस्टपेड मोबाइल प्लान
Airtel का सबसे सस्ता पोस्टपेड मोबाइल प्लान 449 रुपये में आता है। यह प्लान यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा देता है। प्लान में 100 SMS भेजने की सुविधा है। प्लान में 50GB डेटा मिलता है। साथ ही Airtel Xstream Play Premium सब्सक्रिप्शन भी है। कंपनी के इस प्लान में अनलिमिटिड 5G ऑफर भी दिया गया है।  

Vodafone Idea का सबसे सस्ता पोस्टपेड मोबाइल प्लान
Vodafone Idea का सबसे सस्ता पोस्टपेड मोबाइल प्लान 451 रुपये में आता है। यह प्लान यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा देता है। प्लान में 3000 SMS प्रति महीना भेजने की सुविधा है। प्लान में 50GB डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ यूजर को रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटिड डेटा मिलता है। Vi Games का बेनिफिट भी यहां जोड़ा गया है। यूजर के पास अन्य बेनिफिट्स के लिए भी विकल्प दिया गया है। वह चाहे तो 3 महीने का Vi Movies & TV एक्सेस ले सकता है। या फिर 1 साल का Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन ले सकता है। या 360 दिनों का SonyLIV Mobile एक्सेस ले सकता है। या 1 साल का SunNXT सब्सक्रिप्शन ले सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »