अबतक 68 शहरों में पहुंचा Jio 5G, आज से भुवनेश्वर और कटक में भी सर्विस शुरू

कंपनी ने भुवनेश्वर की SOA यूनिवर्सिटी में 5G लैब बनाने के लिए भी एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

अबतक 68 शहरों में पहुंचा Jio 5G, आज से भुवनेश्वर और कटक में भी सर्विस शुरू

जियो के लिए यह लॉन्‍च इसलिए भी अहम हैं, क्‍योंकि आने वाले दिनों में भुवनेश्वर में FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा।

ख़ास बातें
  • आने वाले दिनों में भुवनेश्‍वर में हॉकी वर्ल्‍ड कप खेला जाना है
  • जियो के मुताबिक ओडिशा में उसके पास अच्‍छा डेटा मार्केट शेयर है
  • अनलिमिटेड डेटा इस्‍तेमाल कर पाएंगे जियो यूजर्स
विज्ञापन
जियो (Jio) देशभर में तेजी से अपने 5G इंटरनेट नेटवर्क को लॉन्‍च कर रही है। बृहस्‍पतिवार को ओडिशा के दो शहरों में जियो 5G की शुरुआत हुई। केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में जियो ट्रू 5G सर्विसेज का उद्घाटन किया। भुवनेश्वर और कटक राज्‍य के पहले शहर होंगे, जो जियो के 5G नेटवर्क से जुड़ेंगे। जियो ने बताया है कि फरवरी तक राज्‍य के 5 और शहरों में 5G सेवाएं पहुंच जाएंगी।  

भुवनेश्वर में 5G सर्विसेज का उद्घाटन कतरे हुए जियो ने ट्रू 5G को एक्‍सपीरियंस करने के लिए एक जोन बनाया है। कंपनी ने भुवनेश्वर की SOA यूनिवर्सिटी में 5G लैब बनाने के लिए भी एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। कंपनी का कहना है कि कभी आईटी हब के तौर पर मशहूर रहे भुवनेश्वर के लिए जियो ट्रू 5G गेम चेंजर साबित होगा। जियो के लिए यह लॉन्‍च इसलिए भी अहम हैं, क्‍योंकि आने वाले दिनों में भुवनेश्वर में FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा।  

जियो 5G की लॉन्चिंग पर कंपनी के प्रवक्‍ता ने कहा कि हम भुवनेश्वर और कटक में जियो 5G सेवाएं लॉन्च करके बेहद रोमांचित हैं। जल्द ही राज्‍य के अन्य शहरों में भी जियो 5G को लॉन्च किया जाएगा। फरवरी 2023 तक ओडिशा के राउरकेला, बरहमपुर, पुरी, संबलपुर और बालासोर शहरों को कवर कर लिया जाएगा और दिसंबर 2023 तक ओडिशा की हर तहसील और तालुका तक जियो नेटवर्क पहुंच जाएगा। 

जियो ने बताया है कि ओडिशा में उसके पास दो-तिहाई से अधिक डेटा मार्केट शेयर है। राज्‍य के हर तीन स्मार्टफोन यूजर्स में से दो जियो सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। जियो वेलकम ऑफर के तहत जियो यूजर्स 5 जनवरी से भुवनेश्वर और कटक में बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा हासिल कर सकेंगे। 

गौरतलब है कि कंपनी तेजी से अपने 5G नेटवर्क का विस्‍तार कर रही है। देश के बड़े मेट्रो शहरों के साथ-साथ वह छोटे शहरों में भी अपनी सर्विसेज को पेश कर रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »