जम्‍मू-कश्‍मीर में भी पहुंचा 5G, Jio ने शुरू की सर्विस, यूपी-बिहार के कई शहर जुड़े, देखें लिस्‍ट

कुल 27 नए शहर जुड़ने के बाद जियो ट्रू 5G के शहरों की संख्‍या 304 पहुंच गई है। इनमें बिहार, यूपी और उत्तराखंड के भी शहर शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 फरवरी 2023 18:24 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो की सर्विस जम्‍मू-कश्‍मीर में हुई शुरू
  • यूजर्स को वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट किया जाएगा
  • कुल 27 नए शहरों में लॉन्‍च हुआ जियो 5जी

28 फरवरी 2023 से सभी 27 शहरों में जियो यूजर्स को वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट किया जाएगा।

रिलायंस जियो (Jio) की 5G सर्विस जम्मू और श्रीनगर में भी शुरू हो गई है। कंपनी ने बताया है कि सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू स्थित राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में जियो ट्रू 5G सर्विसेज का शुभारंभ किया। इसके साथ ही 12 राज्यों के 25 और शहरों में भी जियो की 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं। कुल 27 नए शहर  जुड़ने के बाद जियो ट्रू 5G के शहरों की संख्‍या 304 पहुंच गई है। इनमें बिहार, यूपी और उत्तराखंड के भी शहर शामिल हैं। 

जियो के मुताबिक, जम्मू और श्रीनगर के अलावा जियो ट्रू 5G से जुड़ने वाले अन्य शहर हैं- आंध्र प्रदेश के अंकपल्ली और मछलीपट्टनम, बिहार के आरा, बेगूसराय, बिहारशरीफ, दरभंगा और पूर्णिया, छत्तीसगढ़ का जगदलपुर, गुजरात का वापी, हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़, झारखंड का कतरास, कर्नाटक का कोलार, महाराष्ट्र का बीड, चाकन, धुले, जालना और मालेगांव, तमिलनाडु का तिरुनेलवेली, उत्तर प्रदेश का बाराबंकी, उत्तराखंड का मसूरी, पश्चिम बंगाल के बर्धमान, बेरहामपुर, अंग्रेजी बाजार, हाबरा और खड़गपुर। 

जम्‍मू के राजभवन में हुए लॉन्च इवेंट में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में इमर्सिव तकनीक के प्रयोगों को दिखाया गया। एआर-वीआर डिवाइस जियो ग्लास की झलक भी देखने को मिली। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में जियो ट्रू 5G सेवाओं को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है। 5G जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्‍होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर को जियो ट्रू 5G के तौर पर अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिल रहा है। इससे पर्यटन, ई-गवर्नेंस, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आईटी और एसएमई व्यवसाय के क्षेत्रों में विकास के असीम अवसर मिलेंगे। 

इस लॉन्च पर जियो के प्रवक्ता ने कहा कि हम जम्मू और श्रीनगर में जियो ट्रू5जी लॉन्च करने को लेकर उत्साहित हैं। दिसंबर 2023 तक जियो ट्रू 5G जम्मू और कश्मीर के हर शहर को कवर कर लेगा। जियो का कहना है कि उसने जम्मू-कश्मीर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 36 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। यह लॉन्च जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। 28 फरवरी 2023 से सभी 27 शहरों में जियो यूजर्स को वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट किया जाएगा। जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps + स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.