• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री SMS के साथ Jio का यह प्लान सस्ते में देता है कमाल बेनिफिट्स!

डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री SMS के साथ Jio का यह प्लान सस्ते में देता है कमाल बेनिफिट्स!

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए 3 महीने के लगभग वैलिडिटी वाला एक खास प्लान लेकर आती है।

डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री SMS के साथ Jio का यह प्लान सस्ते में देता है कमाल बेनिफिट्स!

जियो के 3GB डेटा वाले प्लान्स में शामिल यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।
  • आप 84 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं।
  • अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ में रोजाना 100 SMS भी आपको मिल जाते हैं।
विज्ञापन
Reliance Jio Airtel और Vi के मुकाबले सब्सक्राइबर्स के मामले में देश की नम्बर 1 कंपनी है। इसके पीछे इसके किफायती प्लान्स का हाथ भी कहा जा सकता है। रिलायंस जियो कुछ प्लान्स में ऐसे बेनिफिट्स लेकर आती है जो दूसरे प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर नहीं देते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हाई स्पीड इंटरनेट डेटा के मामले में जबरदस्त बेनिफिट देता है। इस प्लान में आपको रोजाना 3GB हाई स्पीड डेटा मिलता है और साथ में कई और भी फायदे भी मिलते हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए 3 महीने के लगभग वैलिडिटी वाला एक खास प्लान लेकर आती है। इस प्लान की लम्बी वैधता के साथ एक लम्बा बेनिफिट इसमें डेटा के रूप में मिलता है। जी हां, जियो का यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है जिनकी आमतौर पर मोबाइल रिचार्ज पैक के साथ मिलने वाले 1.5GB डेटा में रोजमर्रा की इंटरनेट जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं। लेकिन जियो अपने 1199 रुपये के प्लान में रोजाना 3GB डेटा यूजर को देती है। इस प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग का फायदा तो है ही साथ में रोजाना 100 SMS भी मिल जाते हैं। 

जियो के 3GB डेटा वाले प्लान्स में शामिल यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। यानि लगभग 3 महीने तक के लिए आपको अनलिमिटिड कॉलिंग, भरपूर डेटा और कॉम्पिलिमेंट्री बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यहां पर ध्यान दें कि डेली 3GB डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps रह जाती है। यानि कि इंटरनेट कनेक्टिविटी फिर भी बनी रहती है। इस जियो प्रीपेड प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 84 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। 

इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैलिडिटी तक वैध रहेगा। JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सिक्योरिटी के लिए काम आता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी काम का साबित हो सकता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप जियो की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »