Jio 5G, JioPhone 5G भारत में 29 अगस्त को होंगे लॉन्च!

JioPhone 5G के बारे में कहा जा रहा है कि यह Android 11 (Go Edition) के साथ आएगा। इसमें 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा जिसका रेजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल होगा।

Jio 5G, JioPhone 5G भारत में 29 अगस्त को होंगे लॉन्च!

कंपनी 29 अगस्त के इवेंट में अपनी 5G सर्विसेज लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है।

ख़ास बातें
  • JioPhone 5G Android 11 (Go Edition) के साथ आ सकता है
  • इसमें 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा
  • JioPhone 5G में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है
विज्ञापन
रिलायंस एजीएम (Reliance AGM) यानि कि रिलायंस की एनुअल जेनरल मीटिंग 29 अगस्त को होने जा रही है। इस इवेंट पर देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों समेत स्मार्टफोन कंपनियों की भी नजरें टिकी हुई हैं। कारण है कि इवेंट में कंपनी कई घोषणाएं करने के साथ ही Jio 5G सर्विसेज और JioPhone 5G को भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी का यह 45वां AGM होगा जिसे 29 अगस्त के लिए निर्धारित किया गया है। इवेंट में कंपनी रिटेल से लेकर O2C बिजनेस के लिए भी कई घोषणाएं कर सकती है। इनमें सबसे ज्यादा इंतजार Jio 5G के लिए किया जा रहा है। साथ ही JioPhone 5G को लेकर भी ग्राहकों और स्मार्टफोन मेकर्स की नजर इवेंट पर जमी हुई हैं। 
 

भारत में 5G सर्विस

हाल ही में भारत में 5G स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी हुई थी जिसमें रिलायंस सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में सामने आई थी। कथित तौर पर कंपनी ने 11 बिलियन डॉलर (लगभग 87000 करोड़ रुपये) की एयरवेव को खरीदा है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने पुष्टि की है कि रोलआउट के पहले फेज में दिल्ली, मुंबई, गुरूग्राम और ऐसे ही अन्य 13 बड़े शहरों में 5G सर्विसेज को लॉन्च किया जाएगा। 
 

JioPhone 5G लॉन्च

सितंबर में 5G का रोलआउट होना है, तो कंपनी 29 अगस्त के इवेंट में अपनी 5G सर्विसेज लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है। चूंकि 5G कनेक्टिविटी अब लॉन्च से बहुत दूर नहीं रह गई है, तो ऐसे में कंपनी अपना किफायती JioPhone 5G भी AGM 2022 में लॉन्च कर सकती है। एक हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि स्मार्टफोन 9 से 12 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लॉन्च के साथ जो ऑफर्स होंगे, उन्हें मिलाकर इसे बताई गई कीमत से भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा, ऐसा कहा गया है। 
 

JioPhone 5G स्पेसिफिकेशंस

JioPhone 5G के बारे में कहा जा रहा है कि यह Android 11 (Go Edition) के साथ आएगा। इसमें 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा जिसका रेजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल होगा। यह एक आईपीएस पैनल होगा जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो होगा। फोन में Snapdragon 480 SoC देखने को मिल सकता है। साथ में 4GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज भी देखने को मिल सकती है। डिवाइस में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी संभावित है। 

JioPhone 5G में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। फ्रंट की ओर फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। कंपनी के इस अफॉर्डेबल 5G फोन (affordable 5G phone) में 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है जिसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। कनेक्टिविटी के लिए यह 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v5.1 और GPS/ A-GPS/ NavIC सपोर्ट के साथ आ सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »