• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: वोडाफोन दे रही है महिला पोस्टपेड ग्राहकों को मुफ्त डेटा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: वोडाफोन दे रही है महिला पोस्टपेड ग्राहकों को मुफ्त डेटा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: वोडाफोन दे रही है महिला पोस्टपेड ग्राहकों को मुफ्त डेटा
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वोडाफोन ने दिल्ली-एनसीआर सर्किल में  महिला यूज़र के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। कंपनी अपनी महिला ग्राहकों को दो जीबी मुफ्ट डेटा देगी। यह डेटा वोडाफोन के रेड-पोस्टपेड प्लान की यूज़र को मिलेगा।

यह ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए है और 2 जीबी डेटा अपनेआप सब्क्राइबर के प्लान में जुड़ जाएगा। उनके खाते में डेटा पहुंचने की जानकारी उन्हें एक एसएमएस के जरिए मिलेगी। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहती हैं और आप एक वोडाफोन रेड पोस्टपेड सब्सक्राइबर हैं तो आपको अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यह तोहफा मिल जाएगा। अगर आपको मुफ्त तोहफे का टेक्स्ट मैसेज नहीं मिलता, तो आप अपने नज़दीकी वोडाफोन स्टोर पर जाकर इस बारे में पूछ सकती हैं।

हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। और यह दिन महिलाओं द्वारा अधिकारों के लिए संघर्ष के लिए याद किया जाता है। अमेरिका में पहली बार 28 फरवरी 1909 को यह दिन मनाया किया गया। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में 1908 में गारमेंट मज़दूरों की हड़ताल को सम्मान देने के लिए इस दिन को चुना ताकि इस दिन महिलाएं काम के कम घंटे और बेहतर वेतन के लिए अपना विरोध और मांग दर्ज करवा सकें। साल 1913-14 महिला दिवस युद्ध का विरोध करने का प्रतीक बन कर उभरा। रुसी महिलाओं ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस फरवरी माह के आखिरी दिन पर मनाया और पहले विश्व युद्ध का विरोध दर्ज किया। यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट को सपोर्ट करने के लिए रैलियां कीं।  8 मार्च 1975 से संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने लगा, तब से पूरी दुनिया में यह दिन मनाया जाने लगा।

जनवरी में, वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया था, जिसके तहत अनलिमिटेड कॉल और रिलायंस जियो की तुलना में अधिक डेटा ऑफर दिया गया था। वोडाफोन रेड प्लान 499 रुपये से शुरू होकर 1,999 रुपये तक जाता है। 2,999 रुपये का भी एक प्लान है जो चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है। इसके तहत होम नेटवर्क पर रोमिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉल भी मिलती हैं। इस पैक में 100 मैसेज और 40 जीबी 4जी/3जी डेटा भी मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone Red, Vodafone Red Postpaid Plan
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »