आइडिया ने इन पुराने प्लान में बढ़ाया डेटा, जानिए किसमें कितना लाभ

निर्वाण 499 प्लान यूज़र को 40 जीबी डेटा दे रहा है, जिसमें 200 जीबी तक डेटा अगली बिलिंग साइकल में जोड़ने का विकल्प शामिल है। प्रतिदिन के हिसाब से डेटा प्रयोग करने की कोई सीमा नहीं है। 499 रुपये के पलान में असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, रोमिंग पर नेशनल कॉल की सुविधा मिलेगी। यूज़र को प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इससे पहले समान लाभ के साथ 499 रुपये वाले प्लान में यूज़र को 30 जीबी डेटा ही मिलता था।

आइडिया ने इन पुराने प्लान में बढ़ाया डेटा, जानिए किसमें कितना लाभ
ख़ास बातें
  • आइडिया ने अपने निर्वाण पोस्टपेड प्लान में डेटा का लाभ बढ़ाया
  • कंपनी ने 499 रुपये, 649 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव
  • यूज़र के पास बचे हुए डेटा को अगली बिल साइकिल में जोड़ने का भी विकल्प
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने अपने निर्वाण पोस्टपेड प्लान में डेटा का लाभ बढ़ा दिया है। कंपनी ने अपने 499 रुपये, 649 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। बता दें कि कंपनी के निर्वाण पोस्टपेड प्लान में यूज़र को असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग का लाभ मिलता है। इन प्लान में यूज़र के पास बचे हुए डेटा को अगली बिल साइकिल में जोड़ने का भी विकल्प मिलता है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, बदलाव के साथ जारी हुए नए निर्वाण प्लान आइडिया सेल्युलर के आधिकारिक ऐप में 'ऑफर फॉर यू' सेक्शन में देखे जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने नए रीचार्ज प्लान को अभी वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया है, पर गैजेट्स 360 को इस खबर की पुष्टि कर दी है।

निर्वाण 499 प्लान यूज़र को 40 जीबी डेटा दे रहा है, जिसमें 200 जीबी तक डेटा अगली बिलिंग साइकल में जोड़ने का विकल्प शामिल है। प्रतिदिन के हिसाब से डेटा प्रयोग करने की कोई सीमा नहीं है। 499 रुपये के पलान में असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, रोमिंग पर नेशनल कॉल की सुविधा मिलेगी। यूज़र को प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इससे पहले समान लाभ के साथ 499 रुपये वाले प्लान में यूज़र को 30 जीबी डेटा ही मिलता था।

वहीं, 699 रुपये वाले प्लान में अब यूज़र को 50 जीबी डेटा मिलेगा। पहले इस प्लान के तहत 45 जीबी डेटा ही दिया जाता था। इस प्लान में भी यूज़र को 200 जीबी तक डेटा अगली साइकल में ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त असीमित कॉल व 100 एसएमएस प्रतिदिन का लाभ भी इस प्लान में शामिल रहेगा। अब बारी 999 रुपये वाले प्लान की। इसमें यूज़र को 80 जीबी डेटा मिलेगा, जो पहले 70 जीबी था। 200 जीबी तक डेटा को अगली बिल साइकल में इस्तेमाल करने का विकल्प शामिल है। यूज़र को इसमें भी असीमित कॉल व 100 एसएमएस प्रतिदिन का लाभ मिलेगा।

इन फायदों के अलावा सभी निर्वाण प्लान में 12 महीने की वैधता के साथ संगीत, आइडिया मूवीज़, गेम का लाभ भी दिया जाता है। इस प्लान के तहत 4-12 महीने तक मैग्ज़ीन का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। साथ ही आइडिया फोन सिक्योर का 4 महीने का सब्सक्रिप्शन इन प्लान में मिलता है। कंपनी ने इस प्लान की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में की थी। आइडिया ने बताया, ''निर्वाण के पोस्टपेड प्लान फैमिली के लिहाज़ से ( 5 कनेक्शन तक) भी मुहैया करवाए जाते हैं। इस ऑफर के ज़रिए यूज़र प्लान के सभी फायदे तो उठा ही सकते हैं, साथ ही उन्हें बिल की पूरी राशि पर 20 प्रतिशत छूट भी दी जाती है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »