Idea के इस रीचार्ज पैक में मिलेगा 5 जीबी डेटा के साथ 'अनलिमिटेड' वॉयस कॉल

Idea Cellular ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया 295 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। आइडिया का नया रीचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 5 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा और हर दिन 100 एसएमएस के साथ आता है।

Idea के इस रीचार्ज पैक में मिलेगा 5 जीबी डेटा के साथ 'अनलिमिटेड' वॉयस कॉल

Idea का नया रीचार्ज पैक है 295 रुपये का

ख़ास बातें
  • 295 रुपये वाले Idea रीचार्ज पैक की भिड़ंत Airtel के 299 रुपये वाले पैक से
  • Idea का यह रीचार्ज पैक वॉयस कॉल के लिए बना है
  • 251 रुपये के जियो रीचार्ज पैक से भी चुनौती मिलेगी
विज्ञापन
Idea Cellular ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया 295 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। आइडिया का नया रीचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 5 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा और हर दिन 100 एसएमएस के साथ आता है। इस पैक की वैधता 42 दिनों की है। बता दें कि आइडिया के इस पैक के साथ मिलने वाली अनलिमिटेड वॉयस कॉल सुविधा वाकई में पूरी तरह से अनलिमिटेड नहीं है। यूज़र एक दिन में सर्वाधिक 250 मिनट वॉयस कॉल कर पाएंगे और हफ्ते में 1000 मिनट। 295 रुपये वाले आइडिया रीचार्ज पैक की सीधी भिड़ंत एयरटेल के 299 रुपये वाले रीचार्ज पैक से है। एयरटेल का 299 रुपये वाला प्रीपेड पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इस पैक की वैधता 45 दिनों की है। लेकिन इसमें कोई डेटा नहीं मिलता। 295 रुपये वाले आइडिया रीचार्ज को 251 रुपये के जियो रीचार्ज पैक से भी चुनौती मिलती है। जियो का यह रीचार्ज पैक 51 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है।

आइडिया के इस रीचार्ज पैक में यूज़र को इस्तेमाल के लिए कुल 5 जीबी डेटा मिलेगा। 42 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में यूज़र हर दिन 100 एसएमएस भेज सकेंगे। अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा तो है, लेकिन एक सीमा के साथ। यूज़र एक दिन में सर्वाधिक 250 मिनट लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल कर पाएंगे। हफ्ते भर में 1,000 मिनट से ज़्यादा मुफ्त कॉल नहीं किया जा सकेगा। दैनिक सीमा पूरी होने के बाद यूज़र को वॉयस कॉल के लिए 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से भुगतान करना होगा। इसी तरह से अगर यूज़र 1,000 मिनट वाली साप्ताहिक सीमा को भी खत्म कर देते हैं तो उन्हें हफ्ते के बाकी दिन 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क देना होगा।
 
idea

इसके अलावा आइडिया यूज़र एक दिन में 100 अलग-अलग नंबर पर ही वॉयस कॉल कर पाएंगे। इसका मतलब है कि अगर आप 100 अलग नंबर के अलावा कोई वॉयस कॉल करते हैं तो 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क लगेगा। इसी तरह से 5 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद यूज़र को डेटा के लिए 4 पैसे प्रति 10 केबी के हिसाब से शुल्क देना होगा।

बता दें कि 295 रुपये वाला आडिया रीचार्ज पैक कंपनी के सभी 4जी सर्कल में उपलब्ध है। Idea सब्सक्राइबर चाहें तो आइडिया की वेबसाइट या ऐप जाकर इस रीचार्ज पैक को चुन सकते हैं। बता दें कि टेलीकॉम टॉक ने सबसे पहले 295 रुपये वाले आइडिया रीचार्ज पैक के बारे में जानकारी दी थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea Cellular, Idea
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »