फ्लिपकार्ट से नए स्मार्टफोन खरीदने पर आइडिया देगी 30 जीबी 4जी डेटा

आइडिया सेल्युलर ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में अनलिमिटेड 4जी डेटा और असीमित वॉयस कॉल ऑफर का ऐलान किया है। यह टेलीकॉम कंपनी फ्लिपकार्ट से 4जी स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 30 जीबी 4जी डेटा देगी।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 18 मई 2017 17:55 IST
ख़ास बातें
  • आइडिया 356 रुपये के रीचार्ज पर दे रही है 30 जीबी 4जी डेटा
  • 191 रुपये में आइडिया देगी बिना दैनिक सीमा के लिए 10 जीबी डेटा
  • नया डेटा ऑफर सिर्फ फ्लिपकार्ट से स्मार्टफोन खरीदने पर है
आइडिया सेल्युलर ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में अनलिमिटेड 4जी डेटा और असीमित वॉयस कॉल ऑफर का ऐलान किया है। यह टेलीकॉम कंपनी फ्लिपकार्ट से 4जी स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 30 जीबी 4जी डेटा देगी।

यह ऑफर आइडिया के नए और मौज़ूदा ग्राहकों के लिए है। इसके लिए ग्राहक को 356 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। ग्राहक को महीने भर इस्तेमाल करने के लिए 30 जीबी डेटा मिलेगा, बिना किसी दैनिक सीमा के। अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। दूसरे प्लान के तहत, 191 रुपये का रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को बिना किसी दैनिक सीमा के हर दिन 10 जीबी डेटा दिया जाएगा। आइडिया ने जानकारी दी है कि नया डेटा ऑफर 30 जून तक वैध है। सब्सक्राइबर चाहें तो इस समय सीमा में असीमित रीचार्ज करा सकते हैं।

आइडिया ने कहा, "यह ऑफर एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। ग्राहक लेनोवो, माइक्रोमैक्स, मोटोरोला और पैनासोनिक जैसे ब्रांड के मोबाइल खरीदकर इस ऑफर का फायदा पा सकते हैं। यह ऑफर नए के साथ मौज़ूदा आइडिया ग्राहकों के लिए भी है।"

आप फ्लिपकार्ट से इन स्मार्टफोन को खरीदकर आइडिया सेल्युलर के ऑफर का फायदा उठ सकते हैं- असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (64 जीबी) 49,999 रुपये में, ब्लैकबेरी डीटेक50 19,999 रुपये में, हॉनर 8 हैंडसेट 24,290 रुपये में, लेनोवो पी2 14,999 रुपये में, शाओमी मी 5 22,999 रुपये में, मोटो एम 15,999 रुपये में और ओप्पो एफ1 प्लस 19,999 रुपये में। इनके अलावा भी कई स्मार्टफोन आइडिया के इस ऑफर के साथ आएंगे।
Advertisement

नए डेटा ऑफर का ऐलान करते हुए आइडिया सेल्युलर के प्रमुख मार्केटिंग अधिकारी शशि शंकर ने कहा, "आइडिया और फ्लिपकार्ट की साझेदारी से और भारतीय इंटरनेट से जुड़ेंगे। वे अपने 4जी स्मार्टफोन में इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। इस साझेदारी के बूते आइडिया उन यूज़र की ज़रूरतें पूरा करेगा जो ज़्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं। हमारे 30 जीबी डेटा को ग्राहक बिना दैनिक सीमा के चिंता किए बेफिक्री से इस्तेमाल कर सकेंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea Cellular, Telecom, Flipkart, Mobiles
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.