आइडिया 109 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड कॉल और 1 जीबी डेटा

जियो और एयरटेल को चुनौती देने के मकसद से आइडिया सेल्युलर ने 109 रुपये का प्रीपेड पैक लॉन्च किया है जो 'अनलिमिटेड' कॉल की सुविधा से लैस है। नए पैक की वैधता 14 दिनों की है और अभी इसे चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध कराया गया है।

आइडिया 109 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड कॉल और 1 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • 109 रुपये का प्रीपेड पैक लॉन्च, जो 'अनलिमिटेड' कॉल की सुविधा से लैस है
  • नए पैक की वैधता 14 दिनों की है और अभी चुनिंदा सर्कल में है उपलब्ध
  • 1 जीबी 4जी/ 3जी डेटा और हर दिन 100 लोकल-नेशनल एसएमएस मिलेगा
विज्ञापन
जियो और एयरटेल को चुनौती देने के मकसद से आइडिया सेल्युलर ने 109 रुपये का प्रीपेड पैक लॉन्च किया है जो 'अनलिमिटेड' कॉल की सुविधा से लैस है। नए पैक की वैधता 14 दिनों की है और अभी इसे चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध कराया गया है। गौर करने वाली बात है कि इस टेलीकॉम कंपनी ने इससे पहले 93 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1 जीबी डेटा वाला पैक पेश किया था जो 10 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह पैक एयरटेल के 93 रुपये वाले पैक के जवाब में था, इसके फायदे और वैधता में कोई अंतर नहीं है। हालांकि, एयरटेल अब इसी कीमत में 28 दिन की वैधता, मुफ्त कॉल और 1 जीबी डेटा देती है। इस तरह से इस पैक में ग्राहकों को आइडिया के पैक से दोगुना वैधता मिलती है। वहीं, रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले पैक की वैधता 28 दिनों की है और इस्तेमाल के लिए 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है।

आइडिया सेल्युलर वेबसाइट के मुताबिक, 109 रुपये वाले प्रीपेड पैक से रीचार्ज करने पर ग्राहकों को 'अनलिमिटेड' लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल, 1 जीबी 4जी/ 3जी डेटा और हर दिन 100 लोकल-नेशनल एसएमएस मिलेगा। मुफ्त कॉल की बात करें तो ये सीमित मिनट के साथ आती हैं। यूज़र एक दिन में 250 मिनट और एक सप्ताह में 1,000 मिनट तक ही कॉल कर पाएंगे। एक बार यह लिमिट खत्म होने के बाद यूज़र को 1 पैसा प्रति सेकेंड का शुल्क देना होगा।

यह रीचार्ज पैक अभी आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, बिहार-झारखंड, गुजरात, हरियाणा और कर्नाटक जैसे सर्कल में उपलब्ध है। आपको डेटा 4जी मिलेगा या 3जी, यह नेटवर्क पर निर्भर करेगा। इच्छुक सब्सक्राइबर चाहें तो 109 रुपये वाले आइडिया पैक से रीचार्ज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और माय आइडिया ऐप से कर सकते हैं।

इससे पहले टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेल्युलर ने जियो से मुकाबला करने के लिए अपने पोस्टपेड प्लान में एक बार फिर बदलाव किया। कंपनी ने पहले 499 रुपये, 649 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान में डेटा का लाभ बढ़ाया था और अब निर्वाण पोस्टपेड प्लान के सभी 8 रीचार्ज पैक में डेटा का फायदे बढ़ा दिए गए हैं। अब 389 रुपये, 1,299 रुपये, 1,699 रुपये और 2,999 रुपये के रीचार्ज पैक अपडेट किए गए हैं। 389 रुपये वाला प्लान अब असीमित कॉल, इनकमिंग व आउटगोइंग में रोमिंग कॉल, 20 जीबी डेटा देगा। पहले इस प्लान में सिर्फ इनकमिंग कॉल मुफ्त थीं और डेटा की सीमा 10 जीबी ही थी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Cellular, India, Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »