आइडिया यूज़र के लिए खुशखबरी, दिल्ली में 3जी नेटवर्क लॉन्च

आइडिया यूज़र के लिए खुशखबरी, दिल्ली में 3जी नेटवर्क लॉन्च
विज्ञापन
दिल्ली में आइडिया का मोबाइल नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले यूज़र के लिए खुशखबरी है। आइडिया सेल्युलर ने इस सर्किल में 3जी नेटवर्क लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि ऐसा 3जी डेटा नेटवर्क के लिए 2,500 सेल साइट और 2जी के लिए 5,000 आधुनिक टावर होने के कारण संभव हो पाया है।

कंपनी ने बयान जारी करके बताया कि सर्किल में 3जी नेटवर्क ज्यादा सक्षम 900 मेगाहर्ट्ज़ बैंड पर चलेगा। यह बेहतरीन ट्रांसमिशन और प्रोपेगेशन क्षमता के साथ आता है। इस बैंड पर यूज़र बेहतरीन मोबाइल नेटवर्क, हाई-स्पीड इंटरनेट और घरों में भी सुगम इंटरनेट कवरेज का फायदा उठा सकेंगे।

आइडिया सेल्युलर के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अंबरीश जैन ने कहा, ''दिल्ली एनसीआर के मोबाइल उपभोक्ता सबसे समझदार यूज़र में से हैं। इस सर्किल में वॉयस के साथ इंटरनेट डेटा का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। अफसोस की बात यह है कि बहुत ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण नेटवर्क जाम रहता है जो कंज्यूमर की निराशा का कारण बनता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''पिछले 2 साल में आइडिया ने सबसे सक्षम स्पैक्ट्रम 900 मेगाहर्ट्ज़ को खरीदने में निवेश किया है। ताकि इस क्षेत्र के यूज़र आधुनिक नेटवर्क का फायदा उठा सकें।"

आइडिया 3जी कस्टमर्स के लिए कई प्रोडक्ट और सर्विस भी लाएगी। इसमें 900 मेगाहर्ट्ज़ डॉन्गल, वॉयस और डेटा ऑफर शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »