Idea के हर प्रीपेड रीचार्ज पर मिलेगा कैशबैक, अतिरिक्त डेटा

Idea Prepaid Plans: Vodafone के नक्शेकदम पर चलते हुए, आइडिया ने भी अब ‘Har Recharge Pe Extra' ऑफर को पेश किया है।

Idea के हर प्रीपेड रीचार्ज पर मिलेगा कैशबैक, अतिरिक्त डेटा

Idea के हर प्रीपेड रीचार्ज पर मिलेगा कैशबैक, अतिरिक्त डेटा

ख़ास बातें
  • सितंबर के पहले सप्ताह तक ही वैध है यह ऑफर
  • अनलिमिटेड कॉल, कॉलर ट्यू आदि इनाम मिलेंगे फ्री
  • *999# पर कॉल कर क्लेम कर सकते हैं रिवार्ड
विज्ञापन
Idea Prepaid Plans: Vodafone के नक्शेकदम पर चलते हुए, आइडिया ने भी अब ‘Har Recharge Pe Extra' ऑफर को पेश किया है। सभी प्रीपेड यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉल, कैशबैक, अतिरिक्त डेटा और हर रीचार्ज पर कॉलर ट्यून आदि सुनिश्चित रिवार्ड मिलेगा। हर रीचार्ज के बाद यूज़र को एक एसएमएस मिलेगा जिसमें रिवार्ड को क्लेम करने के लिए कहा जाएगा और इस रिवार्ड को रीचार्ज करने के 72 घंटों के भीतर क्लेम करना होगा। रिवार्ड रीचार्ज पर खर्च की गई राशि के आधार पर अलग-अलग होगा। जितना ज्यादा खर्च करेंगे, उतना बड़ा इनाम मिलेगा।

किसी भी राशि का प्रीपेड रीचार्ज करने के बाद रिवार्ड को क्लेम करने के लिए, आइडिया यूज़र को *999# डायल करना होगा या फिर माई आइडिया ऐप में जाना होगा। यहां रिवार्ड का चयन करने के बाद यह आपके अकाउंट में जुड़ जाएगी। यह ऑफर देशभर में लागू होगा और सितंबर के पहले सप्ताह तक ही लागू रहेगा।

जैसा कि हमने आपको बतायि कि रीचार्ज के 72 घंटों के भीतर रिवार्ड को क्लेम करना होगा। रीचार्ज आइडिया की वेबसाइट, माय आइडिया ऐप, थर्ड पार्टी ऐप, वेबसाइट या रिटेल स्टोर से किया जा सकता है। यूज़र को छोटे से एसएमएस या डेटा पैक रीचार्ज करने पर भी इनाम मिलेगा लेकिन वीएएस पैक के एक्टिवेशन पर रिवार्ड नहीं मिलेगा क्योंकि यह केवल रीचार्ज के लिए है ना कि सर्विस एक्टिवेशन के लिए।

याद करा दें कि कुछ दिनों पहले वोडाफोन ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए वोडाफोन रीवार्ड्स प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम सीमित समय के लिए है। इस प्रोग्राम में प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को हर रीचार्ज पर इनाम मिलने की गारंटी होगी। रिवार्ड्स प्रोग्राम के तहत, वोडाफोन ने नया हर रीचार्ज पे इनाम ऑफर पेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Idea, Idea Har Recharge Pe Extra Offer, Idea Cellular
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »