Idea की 4जी वीओएलटीई सेवा अब इन शहरों में, मुफ्त पाएं 10 जीबी डेटा भी

Idea सेल्युलर ने मंगलवार को वीओएलटीई सेवा 6 बड़े सर्कल में जारी कर दी है। इस बार यह सेवा आम जनता के लिए जारी की गई है।

Idea की 4जी वीओएलटीई सेवा अब इन शहरों में, मुफ्त पाएं 10 जीबी डेटा भी
विज्ञापन
Idea सेल्युलर ने मंगलवार को वीओएलटीई सेवा 6 बड़े सर्कल में जारी कर दी है। इस बार यह सेवा आम जनता के लिए जारी की गई है। इससे पहले कंपनी ने मार्च में यह सेवा 4 सर्कल में अपने कर्मचारियों के लिए शुरू की थी। ध्यान रहे, आइडिया वीओएलटीई सेवा का इस्तेमाल करते हुए कॉल करने पर यूज़र को मुफ्त में 10 जीबी डेटा दे रही है।

लॉन्च के साथ Idea देश का वीओएलटीई सेवा प्रदान करने वाला चौथा टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। बता दें कि साल 2016 में Jio ने इस सेवा की शुरुआत की थी। बाद में साल 2017 और 2018 में एयरटेल और वोडाफोन ने सेवा की शुरुआत की। वीओएलटी सेवा के ज़रिए ग्राहकों को 4जी नेटवर्क पर उच्च गुणवत्ता वाली कॉल की सेवाएं मिलती हैं। इस कॉल में बैकग्राउंड की बाधाएं नहीं आतीं। आइडिया वीओएलटीई सेवा के माध्यम से यूज़र कॉल के दौरान डेटा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

वीओएलटीई सेवा के पहले चरण की बात करें तो आइडिया ने इसे महाराष्ट्र व गोवा, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जारी कर दिया है। जैसा कि हमने पहले बताा, यूज़र को पहली वीओएलटीई कॉल करने पर 10 जीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा। यह डेटा 48 घंटे के भीतर यूज़र को मिल जाएगा। साथ ही यूज़र से कॉल का चार्ज प्लान के हिसाब से लिया जाएगा।

आइडिया यूज़र को वीओएलटीई सेवाओं के लिए अपनी स्मार्टफोन कंपनी पर निर्भर होना होगा। इस फीचर के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में वीओएलटीई के लिए सपोर्ट होना ज़रूरी है। इसके बाद ही एचडी वॉयस कॉल का मज़ा लिया जा सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Idea, Idea Cellular, Idea VoLTE, VoLTE, Idea 4G, 4G VoLTE, 4G, Telecom, Internet, India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »