Aadhaar नंबर को मोबाइल फोन से आईवीआर के ज़रिए ऐसे करें लिंक

ऐसे करें मोबाइल नंबर को आधार से लिंक - सरकार ने सिम कार्ड को आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया की आखिरी तारीख ज़रूर टाल दी है, लेकिन वैरिफिकेशन तो अब भी ज़ारी है। अच्छी खबर है कि यह प्रक्रिया आसान बना दी गई।

Aadhaar नंबर को मोबाइल फोन से आईवीआर के ज़रिए ऐसे करें लिंक
ख़ास बातें
  • आपको अपने मोबाइल नंबर से सिर्फ टोल फ्री नंबर 14546 पर कॉल करना है
  • इसके बाद रीवैरिफिकेशन के लिए आईवीआर के निर्देशों का पालन करना है
  • अभी तक एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन ने इस आईवीआर सेवा की शुरुआत कर दी है
विज्ञापन
सरकार ने सिम कार्ड को आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया की आखिरी तारीख ज़रूर टाल दी है, लेकिन वैरिफिकेशन तो अब भी ज़ारी है। अच्छी खबर यह है कि मंगलवार को यह प्रक्रिया आसान बना दी गई। अब सभी टेलीकॉम सब्सक्राइबर सिर्फ एक नंबर पर कॉल करके अपने सभी मोबाइल नंबर को आधार से वैरिफाई कर सकते हैं, चाहे नेटवर्क कोई भी हो। यह खबर राहत की सांस लेकर आई है, क्योंकि अब तक ग्राहक अपने मोबाइल नंबर को आधार नंबर से जोड़ने के लिए टेलीकॉम कंपनियों के ऑफलाइन स्टोर में जाने के लिए मजबूर थे। अब ग्राहक आईवीआर सेवा का इस्तेमाल करके अपने घर से ही मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ सकते हैं।

अपने मोबाइल फोन को आधार से ऐसे करें लिंक
अगर आप अपने फोन नंबर को आधार से वैरिफाई करना चाहते हैं तो प्रक्रिया बेहद ही आसान है। बस आपके पास आधार नंबर होना चाहिए। आपके पास Airtel, Idea, Jio, Vodafone या किसी अन्य ऑपरेटर में से किसी का भी नंबर हो, आपको अपने मोबाइल नंबर से सिर्फ टोल फ्री नंबर 14546 पर कॉल करना है। इसके बाद रीवैरिफिकेशन के लिए आईवीआर के निर्देशों का पालन करना है।

1. जब आप 14546 पर कॉल करेंगे, आपसे आपकी नागरिकता के बारे में पूछा जाएगा। क्या आप भारतीय हैं या एनआरआई। आप सही विकल्प चुनें।
2. इसके बाद आप 1 दबाकर अपने फोन नंबर को आधार से लिंक करने को मंज़ूरी देंगे।
3. अब आपको अपना आधार नंबर देना होगा और इसकी पुष्टि के लिए 1 दबाना होगा।
4. ऐसा करने के बाद आपके मोबाइल फोन पर वनटाइम पासवर्ड आएगा।
5. अब आपको अपना फोन नंबर डालना होगा।
6. यहां पर आप टेलीकॉम ऑपरेटर को यूआईडीएआई के डेटा बेस से आपका नाम, फोटो और जन्म की तारीख का ब्योरा लेने को मंजूरी देंगे।
7. इसके बाद आईवीआर में आपके नंबर के आखिरी चार आंकड़ों को बताया जाएगा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि आपने सही नंबर दिया है।
8. अगर आपका नंबर सही है, तो अब एसएमएस के ज़रिए आए ओटीपी को इस्तेमाल करना है।
9. आधार-मोबाइल नंबर वैरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको 1 दबाना होगा।
10. अगर आपके पास कोई और नंबर भी है तो आप उसे भी 2 दबाकर लिंक कर सकते हैं। इसके बाद आईवीआर सिस्टम के निर्देशों का पालन करना होगा। इस दौरान अपने दूसरे मोबाइल फोन को आसपास ही रखें, क्योंकि उस नंबर पर भी ओटीपी आएगा।

आधार और मोबाइल नंबर को लिंक करने की प्रक्रिया के दौरान जो ओटीपी भेजा जाता है, वो 30 मिनट के लिए मान्य होता है। इसका मतलब है कि किसी कारणवश अगर कॉल ड्रॉप भी हो जाता है, तो आप दोबारा कॉल करके लिंक करने की प्रक्रिया के दौरान उस ओटीपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आईवीआर सिस्टम में कहा जा रहा है कि मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख 6 फरवरी है। वहीं, कॉरपोरेट प्लान के सब्सक्राइबर को अपने नंबर को आधार से लिंक करने की ज़रूरत नहीं है।

अभी तक एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन ने इस आईवीआर सेवा की शुरुआत कर दी है। वहीं, जियो नंबर से कॉल करने पर आईवीआर ने हमें ग्राहक सेवा केंद्र अधिकारी से कनेक्ट करने की कोशिश की। लेकिन हर बार कॉल अपने आप ही बंद हो गया।

नवंबर महीने के आखिर में टेलीकॉम कंपनियों ने आधार और मोबाइल नंबर को ऑनलाइन जोड़ने के लिए वेबसाइट लाने की बात कही थी। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई वेबसाइट नहीं आई है। डिजिटल इंडिया के ट्विटर अकाउंट द्वारा एक ट्वीट में इस्तेमाल की गई तस्वीर को देखकर यही लगता है कि यूज़र एमआधार ऐप के ज़रिए अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर पाएंगे। यह ऐप अभी सिर्फ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »