ऐसे मुफ्त में पा सकते हैं रिलायंस जियो सिम

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 5 अगस्त 2016 17:36 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो अब भी अपने नेटवर्क की टेस्टिंग के लिए मुफ्त सिम दे रही है
  • मुकेश अंबानी ने कहा, इसका व्यवसायिक लॉन्च कुछ ही महीनों में
  • यूज़र को तीन महीने के लिए मुफ्त एक्सेस मिलेगा
रिलायंस जियो को अभी तक व्यवसायिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। फिलहाल, इस नेटवर्क के बारे में ज्यादा कुछ कह पाना संभव नहीं है। इस टेलीकॉम ऑपरेटर के पैकेज कैसे होंगे, इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अच्छी बात यह है कि लॉन्च से पहले ही आप जियो के लिए साइन अप कर सकते हैं और बिना कोई कीमत चुकाए हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का फायदा उठा सकते हैं।

इसमें कोई दोमत नहीं है कि जब जियो को आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा तब नेटवर्क उपलब्धता, कॉल क्वालिटी और नेट स्पीड की शिकायत आएगी। लेकिन यह सब कयासों का खेल है। फिलहाल, हम यही कह सकते हैं कि हम जियो अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपको भी इसे इस्तेमाल करने का सुझाव देंगे।

आप कई तरीकों से जियो सिम हासिल कर सकते हैं। यह नेटवर्क 4जी पर चलता है और फोन कॉल के लिए वॉयस ओवर एलटीई का इस्तेमाल करता है। लेकिन वीओएलटीई फ़ीचर पुराने फोन में नहीं उपलब्ध है। रिलायंस ने एक ऐप जियोज्वाइन पेश किया है जो आपके फोन में वीओएलटीई फ़ीचर की नामौजूदगी की कमी को दूर करेगा। अगर आपके पास 4जी फोन है तो आप जियो के सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिलायंस जियो का सिम पाने के लिए आपको यह करना होगा।

1) रिलायंस के किसी कर्मचारी को अपना दोस्त बना लें
Advertisement
जियो सिम पाने का सबसे आसान तरीका दोस्ती है। जी हां, आपको किसी रिलायंस के कर्मचारी के साथ दोस्ती कर लेनी चाहिए। दरअसल, कंपनी ने अपने कमर्चारियों को जियो सिम के लिए कुछ लोगों को रेफर करने की सुविधा दी है जिसे आम फोन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

2) लाइफ फोन खरीदें
Advertisement
रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन को बहुत शानदार रिव्यू तो नहीं मिल रहे, लेकिन यह भी रिलायंस जियो का कनेक्शन पाने का एक और आसान तरीका है। रिलायंस डिजिटल स्टोर में जाएं और नए लाइफ फोन के बारे में पूछें। इसके बाद आप रिलायंस जियो के सिम के मालिक हो जाएंगे।आप मात्र 3000 रुपये में फोन खरीद सकते हैं। आपको तीन महीने के लिए महीने मुफ्त वॉयस कॉल और अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा।
 

हम आपको बता दें कि इस कीमत में आप फोन खरीदकर वाई-फाई हॉटस्पॉट चलाकर पूरे घर में इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं। यह ठीक काम करेगा। फिलहाल, इस कनेक्शन की स्पीड बहुत अच्छी है और भरोसेमंद भी।
Advertisement
आपको मुफ्त अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। फोन करना मुफ्त होगा। जियो के सारे ऐप के तीन महीने का मुफ्त एक्सेस मिलेगा। अगर आप हर जगह एक अतिरिक्त स्मार्टफोन नहीं ले जाना चाहते हैं तो आपके पास और विकल्प हैं।

3) एक महंगा सैमसंग स्मार्टफोन खरीदें
Advertisement
रिलायंस जियो का सिम सैमसंग के महंगे स्मार्टफोन के साथ भी उपलब्ध है। आपको एक सैमसंग फोन खरीदना होगा। लेकिन ध्यान रहे कि इसे हाल ही में लॉन्च किया गया हो और इसके स्पेसिफिकेशन अच्छे हों। इसके बाद सैमसंग फोन पर मायजियो ऐप डाउनलोड करें और "गेट जियो सिम" पर टैप करें।
 

आप इनमें से किसी एक फोन को चुन सकते हैं- सैमसंग गैलेक्सी ए5 2015, गैलेक्सी ए7 2015, गैलेक्सी ए8, गैलेक्सी नोट 4, गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी नोट 5 डुओस, गैलेक्सी नोट एज, गैलेक्सी एस6, गैलेक्सी एस6 एज, गैलेक्सी एस6 एज प्लस, गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज। चर्चा तो यह भी है कि इस ऑफर को आईफोन के लिए भी लाया जाएगा। लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इसके बाद आपको एक बार कोड मिलेगा जिसे आपको एक रिलायंस डिजिटल स्टोर में ले जाना होगा जहां आपको अपना फोन दिखाने पर नया सिम कार्ड मिल जाएगा। साथ में अपनी एक तस्वीर और फोटो आईडी ले जाना ना भूलें। अनुभव और कही-सुनी बातों के आधार पर हम आपको बता दें कि बड़े रिलायंस डिजिटल स्टोर की तुलना में रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर में जाकर इस काम को ज्यादा सहूलियत से किया जा सकता है।

पहले यह तरीका हर 4जी फोन के साथ काम कर रहा था, लेकिन अब कंपनी ने इस ऑफर को चुनिंदा हैंडसेट तक सीमित कर दिया है। याद रहे कि इस हैंडसेट के साथ मिले सिम कार्ड को किसी और फोन में भी इस्तेमाल करना संभव है। सिम और उसकी सेवाओं को इस्तेमाल करने के लिए अभी कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी।

4) एचपी में स्विच करें
जियो ने घरों में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूज़र के लिए भी रणनीति बनाई है। एचपी के ग्राहकों को रिलायंस जियो तीन महीने का 4जी डेटा मुफ्त दे रही है। इसके लिए 2,899 रुपये देने पड़ेंगे जिसके बदले में आपको कंपनी का वायरलेस कॉम्पेक्ट राउटर मिलेगा। कुल मिलाकर आप मुफ्त अनिलिमिटेड और तेज डेटा के लिए हर महीने 1,000 रुपये से भी कम देंगे। यह हर हाल में फायदे का सौदा है।
 

जियोफाई एक छोटा वाई-फाई डिवाइस है जो एक वाई-फाई ज़ोन क्रिएट कर सकता है। इसके साथ एक वक्त में 31 डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं, यानी एक वक्त में आपके फोन, लैपटॉप और टैबलेट सबकुछ कनेक्ट हो जाएंगे। इसे चार्ज करने में तीन घंटे का वक्त लगता है और इसका इस्तेमाल बैटरी पर 6 घंटे तक किया जा सकता है, यानी आप इसका इस्तेमाल घर या रास्ते में भी कर पाएंगे।

एक बार फिर याद दिला दें कि मुफ्त इंटरनेट डेटा वाला ऑफर सिर्फ तीन महीने के लिए ही है। इसके अलावा आपको लाइव टेलीविज़न, वीडियो ऑन डिमांड, मूवीज़ का भी मुफ्त एक्सेस मिलेगा। इसके लिए आपको कंपनी की साइट पर जाकर ऑफर के लिए रजिस्टर करना होगा। इसके बाद रेफरल कोड का प्रिंट आउट लेने की ज़रूरत है। इसे रिलायंस डिजिटल या डिजिटल एक्सप्रेस मिनी में ले जाएं। साथ में अपनी आईडी, एड्रेस प्रूफ और फोटो ले जाना नहीं भूलें। इसके बाद जियोफाई डिवाइस आपका हो जाएगा। यह ऑफर सिर्फ 15 अगस्त तक के लिए है। अगर आप मुफ्त जियो कनेक्शन चाहते हैं तो देर ना करें।

आप इन तरीकों से जियो का कनेक्शन हासिल कर सकते हैं। ज्ञात हो कि इसे आम ग्राहकों के लिए आने वाले महीनों में रिलीज किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Free, iPhone, Lyf phones, Reliance Jio, Samsung, SIM card, Telecom, VoLTE
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  2. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.