Apple और Samsung पर स्मार्टफोन्स को 5G के लिए तेजी से अपग्रेड करने का प्रेशर डालेगी सरकार

भारत में Apple के हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 14 सहित कुछ मॉडल्स का सॉफ्टवेयर 5G को सपोर्ट नहीं करता

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 18:46 IST
ख़ास बातें
  • इस महीने की शुरुआत में 5G सर्विसेज को लॉन्च किया गया था
  • Reliance Jio ने यह सर्विस चार शहरों में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है
  • स्मार्टफोन के कई मॉडल्स का सॉफ्टवेयर 5G को सपोर्ट नहीं करता

इन कंपनियों के लिए बहुत से स्मार्टफोन मॉडल्स इस हाई-स्पीड सर्विस के लिए तैयार नहीं हैं

केंद्र सरकार की ओर से स्मार्टफोन बनाने वाली Apple, Samsung और अन्य कंपनियों पर देश में 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट के लिए जल्द सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने का प्रेशर डाला जा सकता है। इन कंपनियों के लिए बहुत से स्मार्टफोन मॉडल्स इस हाई-स्पीड सर्विस के लिए तैयार नहीं हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महीने की शुरुआत में 5G सर्विसेज को लॉन्च किया था। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने यह सर्विस चार शहरों में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। भारती एयरटेल ने आठ शहरों में सर्विस लॉन्च कर दी है। इन दोनों कंपनियों का कहना है कि अगले वर्ष तक 5G कनेक्टिविटी को पूरे देश में पहुंचाया जाएगा। हालांकि, भारत में Apple के हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 14 सहित कुछ मॉडल्स का सॉफ्टवेयर 5G को सपोर्ट नहीं करता। सैमसंग के बहुत से महंगे स्मार्टफोन्स के साथ भी ऐसी ही स्थिति है। 
Advertisement

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम और IT डिपार्टमेंट्स के वरिष्ठ अधिकारी इस सर्विस का दायरा जल्द बढ़ाने के लिए बुधवार को स्मार्टफोन कंपनियों के एग्जिक्यूटिव्स के साथ मीटिंग करेंगे। इनमें Apple, Samsung, Vivo और Xiaomi के साथ ही रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों के एग्जिक्यूटिव्स शामिल होंगे। मीटिंग में स्मार्टफोन कंपनियों से हाई-स्पीड नेटवर्क को सपोर्ट के लिए जल्द सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने को कहा जाएगा। इस बारे में Apple, Samsung, Vivo और Xiaomi को भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला। IT और टेलीकॉम डिपार्टमेंट्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इस सर्विस का Reliance Jio ने चार शहरों में बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इन शहरों में दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और वाराणसी शामिल हैं। इसमें यूजर्स को 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड मिल रही है। कंपनी ने बताया कि ट्रायल के दौरान 5G सर्विसेज केवल निमंत्रण के आधार पर उपलब्ध होंगी। यूजर्स को रिलायंस जियो के SIM को बदलने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ उनके 5G हैंडसेट्स को रिलायंस जियो की इन सर्विसेज के लिए सक्षम बनाने पर काम कर रही है। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश भर में 5G नेटवर्क पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च करने की घोषणा की थी। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.