• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • G20 का फायदा! दिल्‍लीवालों को मिलेगी बेहतर 5G कनेक्टिविटी, नहीं होगी कॉल ड्रॉप!

G20 का फायदा! दिल्‍लीवालों को मिलेगी बेहतर 5G कनेक्टिविटी, नहीं होगी कॉल ड्रॉप!

G20 : देश में 5G की लॉन्चिंग के बाद से दिल्‍ली में 5G इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर में तेजी से सुधार हुआ है।

G20 का फायदा! दिल्‍लीवालों को मिलेगी बेहतर 5G कनेक्टिविटी, नहीं होगी कॉल ड्रॉप!

G20 सम्‍मेलन के मुख्‍य एरिया प्रगति मैदान के पूरे भारत मंडपम परिसर में फ्री वाई-फाई सर्विसेज उपलब्‍ध होंगी।

ख़ास बातें
  • जी20 सम्‍मेलन को सफल बनाने के लिए की गई तैयारियां
  • प्रगति मैदान के पूरे भारत मंडपम परिसर में होगा फ्री वाईफाई
  • राजधानी के 5जी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर में होगा तेजी से सुधार
विज्ञापन
G20 : देश की राजधानी दिल्‍ली में आयोजित होने जा रहा G20 सम्‍मेलन (G20 Summit) शहर के टेलिकॉम इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को बेहतर बना देगा। सरकार ने कहा है कि राजधानी में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान और उसके बाद मोबाइल फोन यूजर्स को बेहतर 5G कनेक्शन और कम कॉल ड्रॉप का एक्‍सपीरियंस होने की उम्‍मीद है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 5G की लॉन्चिंग के बाद से दिल्‍ली में 5G इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर में तेजी से सुधार हुआ है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि बेहतर मोबाइल कनेक्शन की एक प्रमुख वजह राजधानी में बड़ी संख्‍या में बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) का लगाया जाना है। सिर्फ जनवरी महीने में राजधानी में 5,718 5G BTS लगाए गए थे। अभी 10,662 BTS ऑपरेशनल हैं। 

G20 सम्‍मेलन के मुख्‍य एरिया प्रगति मैदान के पूरे भारत मंडपम परिसर (Bharat Mandapam complex) में फ्री वाई-फाई सर्विसेज उपलब्‍ध होंगी। इससे शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने वाले सभी लोगों को बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी।   
जी20 सम्मेलन के दौरान भारत आने वाले विदेशी नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों (dignitaries) और ऑफ‍िशियल्‍स को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए मोबाइल फोन कनेक्‍शन जारी करने से जुड़े नियमों में ढील दी गई है। 

मिनिस्‍ट्री ऑफ कम्‍युनिकेशंस ने बीते हफ्ते एक बयान में कहा था कि पासपोर्ट के आधार पर वेरिफ‍िकेशन किया जाएगा। नियमों में ढील देने की प्रमुख वजह यह है कि विदेशी मेहमान को नया कनेक्‍शन लेने के लिए वैकल्पिक नंबर देने में मुश्किल आ रही है। सरकार बता चुकी है कि यह छूट सिर्फ G20 शिखर सम्मेलन के मकसद से भारत आने वाले विदेशी नागरिकों और ऑफ‍िशियल्‍यस को मिलेगी। 

G20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को यह एहसास भी होगा कि दुनिया में सबसे कम रेट पर मोबाइल डेटा हमारे देश में मिलता है। सस्‍ते डेटा का मतलब है कि यूजर्स ज्‍यादा से ज्‍यादा इंटरनेट इस्‍तेमाल कर पाते हैं। रिलायंस जियो के आंकड़े बताते हैं कि उसका हरेक यूजर प्रति माह लगभग 25GB डेटा इस्‍तेमाल करता है। 

गौरतलब है कि भारत में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9 और 10 सितंबर को होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »