12 महीने तक 200 Mbps फास्ट इंटरनेट, Free OTT के साथ Excitel दे रही सबसे गजब प्लान

कंपनी अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से प्लान की कीमतें तय करती है।

12 महीने तक 200 Mbps फास्ट इंटरनेट, Free OTT के साथ Excitel दे रही सबसे गजब प्लान

Excitel अपने ग्राहकों के लिए 449 रुपये प्रतिमाह का धांसू ब्राडबैंड प्लान पेश करता है।

ख़ास बातें
  • इसमें यूजर को 200mbps स्पीड वाला सुपरफास्ट इंटरनेट दिया जाता है।
  • Excitel Rs 449 प्लान आपको 350 टीवी चैनल्स का फ्री एक्सेस देता है।
  • प्लान के साथ कंपनी OTT ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।
विज्ञापन

भारत में ब्रॉडबैंड सर्विसेज प्रदान करने वाले कई प्लेयर्स मार्केट में मौजूद हैं। इनमें सबसे ज्यादा नाम Jio, Airtel जैसे दिग्गज टेलीकॉम ऑपरेटर्स का लिया जाता है। लेकिन एक और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर है जिसके प्लान्स बड़े-बड़े दिग्गजों को टक्कर देते हैं। Excitel अपने यूजर्स के लिए किफायती दाम में बेहतरीन ब्रॉडबैंड प्लान्स पेश करती है। आज हम आपको एक्साइटेल के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो सस्ती कीमत में सालभर के लिए सुपरफास्ट इंटरनेट देता है। इसके साथ ही अन्य बेनिफिट्स भी इसमें मिलते हैं। 

Excitel Rs 449 Plan
Excitel अपने ग्राहकों के लिए 449 रुपये का धांसू ब्राडबैंड प्लान पेश करता है। यह प्लान 12 महीने की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर को 200mbps स्पीड वाला सुपरफास्ट इंटरनेट दिया जाता है। यूं तो कंपनी 200mbps स्पीड के लिए प्रति माह 799 रुपये वसूलती है। लेकिन अगर आप 200mbps स्पीड वाला प्लान 12 महीने के लिए लेते हैं तो आपको यह प्लान प्रतिमाह सिर्फ 449 रुपये में पड़ेगा। यानी 1 साल की एकमुश्त पेमेंट में आप इस प्लान को सस्ते में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

प्लान के साथ कंपनी OTT ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इस प्लान के साथ यूजर को 15 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। यानी आप फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। इसी के साथ अगर आप टीवी देखने के शौकीन हैं तो Excitel Rs 449 प्लान आपको 350 टीवी चैनल्स का फ्री एक्सेस देता है। 

इस तरह से यह प्लान एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज बन जाता है। यहां पर ध्यान दें कि कंपनी अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से प्लान की कीमतें तय करती है। यह प्लान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए लिस्टेड है। हो सकता है कि भारत के अन्य क्षेत्रों में इसकी कीमत में अंतर देखने को मिले। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Excitel की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.