सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सरकार की चेतावनी: टेलीकॉम अधिनियम के खिलाफ जाने वाले पोस्ट हटाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई!

DoT ने कहा है कि CLI स्पूफिंग के लिए उपयोग की जाने वाली किसी भी एप्लिकेशन या कंटेंट को होस्ट करना टेलीकॉम अधिनियम का उल्लंघन है और ऐसे प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 फरवरी 2025 20:00 IST
ख़ास बातें
  • Instagram, X, Facebook समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को DoT की चेतावनी
  • टेलीकॉम एक्ट का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को हटाने का निर्देश दिया
  • एक वीडियो में CLI स्पूफिंग को दिखाया गया था, जिसके बाद यह ऑर्डर आया

Photo Credit: Pexels/ Lisa Fotios

दूरसंचार विभाग (DoT) ने इंस्टाग्राम, X, फेसबुक समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को उन पोस्ट्स और कंटेंट को हटाने का निर्देश दिया है, जो टेलीकॉम एक्ट का उल्लंघन करते हैं। दरअसल, हाल ही में एक इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को यह दिखाया कि वे अपने कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन (CLI) नंबर को बदलकर किसी और नंबर से कॉल कर सकते हैं। सरकार ने कथित तौर पर इसे टेलीकॉम आइडेंटिफिकेशन के साथ छेड़छाड़ यानी CLI स्पूफिंग बताया है, जो कि टेलीकॉम अधिनियम, 2023 के खिलाफ है। इस अधिनियम के तहत ऐसे किसी भी फर्जीवाड़े को अपराध माना जाता है, जिसके लिए तीन साल तक की जेल, 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

टेलीकॉम अधिनियम, 2023 के अनुसार, टेलीकॉम आइडेंटिफिकेशन के साथ छेड़छाड़ करना, जैसे CLI स्पूफिंग, एक संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध है। ऐसे अपराधों के लिए तीन साल तक की जेल, 50 लाख रुपये तक का जुर्माना, या दोनों सजा हो सकती हैं। इसके अलावा, जो लोग या प्लेटफॉर्म्स इस तरह के अपराधों में सहायता करते हैं, उन्हें भी समान सजा का सामना करना पड़ सकता है।

DoT ने कहा (via टेलीकॉमटॉक) है कि CLI स्पूफिंग के लिए उपयोग की जाने वाली किसी भी एप्लिकेशन या कंटेंट को होस्ट करना टेलीकॉम अधिनियम का उल्लंघन है और ऐसे प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 28 फरवरी, 2025 तक इस निर्देश का पालन करने के लिए कहा गया है।

सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से साफ तौर पर कहा है कि वे ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाएं और यदि कोई व्यक्ति या संस्था इस तरह की जानकारी साझा करती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को DoT की इस एडवाइजरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DoT, Department of telecom, CLI Spoofing
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.